हमारे आयुर्वेद में कई बीमारियों के लिए ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो आपको कई तरह के फायदे पहुंचाने में मदद करते है। इसके लिए आपको किसी बाहरी चीज की आवश्यकता नहीं है, बस आपको अपने घर की चीजों का ही इस्तेमाल करना है। आज हम आपको तेल के फायदे बताने वाले है। यह आपके स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होगा।
नाभि में तेल डालना

आयुर्वेद में बताया गया हैं, की आपकी नाभि में तेल डालने के कई फ़ायदे है। रात को सोते समय नाभि में दो बूंद तेल डालेंगे, तो आपका स्वास्थ्य काफी मजबूत हो जाएगा। इससे शादीशुदा पुरुषों के लिए यह आयुर्वेदिक उपाय कमाल का है, इसके माध्यम से यौन स्वास्थ्य में बहुत लाभ मिलेंगे।
नाभि में तेल डालने के स्वास्थ्य फायदे
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. अबरार मुल्तानी का कहना है। नाभि में सरसों का तेल डाल कर सोने के काफी फायदे है। नाभि हमारे शरीर का केंद्र होता है, जिसे स्वस्थ रखकर आप शरीर को सुंदर व निरोगी बना सकते हैं। इसमें आप नारियल का तेल, जैतून का तेल, नींबू का तेल, नीम का तेल भी डाल सकते हैं।
पुरुषों के लिए नाभि में तेल डालने के फायदे
नाभि हमारे सीधे प्रजनन तंत्र से जुड़ी होती है। यदि नाभि में गंदगी का जमाव है, तो पुरुषों का यौन स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसके लिए आप रात को सोते समय दो बूंद सरसों का तेल नाभि में डालें। यह नाभि को साफ करने के साथ साथ प्रजनन क्षमता बढ़ाने का काम भी करता है।
नाभि में तेल डालने के अन्य कई फायदे है। जैसे –
- नाभि में तेल लगाने से महिलाओं को भी पीरियड्स के दर्द से राहत मिलती है।
- यदि चेहरे पर कील-मुंहासे हैं, तो सोने से पहले नाभि में नीम का तेल डालें यह फायदा पहुचायेगा। .
- हॉर्मोन संतुलित रखने के लिए आप नाभि में नारियल का तेल डाल सकते है।
- पेट की समस्या जैसे पेट दर्द, अपच, दस्त आदि के लिए सरसों का तेल डाल सकते हैं।
- नाभि में बादाम का तेल डालने से त्वचा की रंगत में निखार आता है.
- सरसों का तेल डालने से घुटनों के दर्द में भी राहत मिलती है।
- नाभि में प्रतिदिन तेल डालने से आपके होंठ मुलायम और गुलाबी बनते हैं।
यह सभी फायदे हमारे आयुर्वेद में बताये गए है, जिनका उपयोग आप अपने लिए कर सकते है।