15 दिन के अंतराल में पड़ने वाले दूसरे कंकणाकृती सूर्य ग्रहण दुनिया के लिए हानिकारक मान गया है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के पूर्व सदस्य के द्वारा कहा गया अगर कोई ग्रहण 15 दिन के बाद ही पड़ जाये तो यह बहुत ही हानिकारक है। देश महामारी से जूझ रहा है, 2 साल से ज्यादा समय होने के बाद भी स्थिति सुधरते सुधरते बिगड़ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह लोगो की लापरवाही तो हे ही साथ ही वायुमंडल और ग्रह मंडल में हो रहे बदलाव भी इस महामारी को रुकने नहीं दे रहे है।

2021 की शुरुआत के बाद 26 मई के बाद 10 जून को सूर्य ग्रहण लगने वाला है, आपको बता दे की ज्योतिष की दृष्टि से यह सूर्यग्रहण अच्छा नहीं होने वाला है। क्योकि यह ग्रहण 15 दिन के अन्तराल में लगने वाला दूसरा ग्रहण है। जानकारों के द्वारा कहा गया कि ऐसा ग्रह अशुभ होता है।
ज्योतिषाचार्य और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के पूर्व सदस्य पंडित प्रसाद दीक्षित ने के द्वारा कहा गया है की 10 जून दिन को कंकणाकृती सूर्य ग्रहण है। भारतीय समय के अनुसार यह दिन में 01:43 बजे लगेगा और सायंकाल 6:41 बजे होगा। यह विदेशो में दिखेगा। उनके द्वारा कहा गया की यह भौगोलिक घटना क्रम पृथ्वी वासियों के लिए अच्छा नहीं है।
उपाय :
सूर्य को रोज “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का दिन में जाप करें। अगर आप परेशान हैं तो सूर्य मंत्र के साथ ‘ॐ सोम सोमाय नमः (चंद्र मंत्र) का जाप भी करें।
भारत में इस ग्रहण का कोई असर नहीं होगा और इसका सूतक काल भी नहीं माना जायेगा। आप सभी धार्मिक काम बिना रोक टोक के कर सकते है। ज्योतिषाचार्य ने कहा है की यह एक पूर्ण सूर्यग्रहण होगा।
- मेष – कॅरिअर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं, धन हानि।
- वृष – यह सूर्यग्रहण वृषभ राशि पर ही है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
- सिंह – इस राशि पर अच्छा प्रभाव रहेगा, तरक्की मिलेगी।
- कन्या – इस पर दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा मन अशांत होगा।
- मिथुन – धन हानि संभावना है, स्वास्थ्य में सतर्कता बरते।
- कर्क – कार्य में जल्दबाजी से नुकसान, शारीरिक कष्ट हो सकता है।
- मकर – नौकरी और अन्य कार्यो में बाधा आएगी। शारीरिक पीड़ा हो सकती है।
- तुला – करियर में नुकसान हो सकता है। नौकरी में तनाव होगा।
- वृश्चिक – नकारात्मक विचारो का असर होगा, ज्यादा न सोचे।
- कुंभ – बनाई योजना हो किसी के साथ साझा न करे इससे नुकसान हो सकता है।
- धनु – छात्रों के लिए समय अच्छा है दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।
- मीन – आप सहयोग से कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।