आज हम आपको हैरान करने वाला मामला बताने जा रहे है। आपने अक्सर कोई बुक या फिर कोई कहानी में सुना होगा की राजा के 100 या फिर उससे ज्यादा बच्चे है। सुन कर ऐसा लगता था की यह सिर्फ कहानियों में ही हुआ करता होगा। लेकिन आज हम जो आपको बताने जा रहे है ये सुन कर आप हैरान परेशान हो जायेंगे, की ऐसा कैसे हो सकता हैं।
दरअसल यह मामला अफ्रीका के जिम्बॉब्वे का है यहाँ रहने वाले एक सख्श जिनका नाम मिशेक न्यानदोरो है। आपको बता दे की असल जीवन में मिशेक के 151 बच्चे है और तो और ये अब तक 16 शादियां कर चुके है। रह गए ना हैरान, जी हाँ ये बिलकुल सही बात है। मिशेक अब उनकी 17 वीं शादी की तैयारी कर रहे हैं।
मिशेक की उम्र 66 साल है और वो चाहते है की वो 100 शादियां करे। हैरानी की बात यह है की मिशेक 151 बच्चे के पिता है, बावजूद उसके वो कोई काम नहीं करते। वह दिन रात अपनी पत्नी को संतुष्ट करने में लगे रहते है। मिशेक कहते है की अब उनकी पत्नियां बूढी हो चुकी है, जिस वजह से उन्हें युवा लड़कियों से शादी करनी पड़ती है।
इनका सपना है की इनके 1000 बच्चे हो और इसी कारण वो हर रात में अपनी चार पत्नियों के साथ संबंध बनाते है। मिशेक का कहना है की वो दिन रात अपनी पत्नियों के साथ ही रहते है। आगे मिशेक ने बताया की मुझे किसी चीज का कोई दवाब नहीं है। मुझे तो बच्चो की और से रोज गिफ्ट मिलते है। मिशेक के छह बच्चे नेशनल आर्मी में है और 2 बच्चे पुलिस में है।
मिशेक की 13 बेटियों की शादी हो चुकी है और उनके 11 बच्चे जॉब कर रहे हैं। अब 2021 में वो 17 वीं शादी करेंगे। उन्होंने 16 वीं शादी साल 2015 में की थी।