आज हम चौकाने वाला किस्सा लाये है आपके लिए, आप भी सुन के रह जायेंगे हैरान। जैसा की गुमशुदा लड़कियों को लेकर सरकार एक मुहीम चला रही हैं। आज इसी के चलते हम आपके लिए मध्य्प्रदेश के सीहोर का एक मामला लाये हैं। दरअसल यह मामला दस साल पुराना हैं। दस साल पहले एक लड़की की आत्महत्या हुई उसके बाद उसके शव को कब्रिस्तान में दफ़न कर दिया और उसके परिजनों ने थाने में गुम हो जाने की रिपोर्ट लिखवाई।
आज दस साल बाद पुलिस ने इस मामले के खुलासा करते हुए प्रशासन की मौजूदगी में कब्रिस्तान की खुदाई करवाई। खुदाई करवाने पर वहां उस लड़की के शरीर के अवशेष मिले, जिसे परीक्षण के लिए भोपाल भेजा गया हैं। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता सहित 4 लोगो को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस के द्वारा बताया गया है की साल 2011 में गावं मनखेड़ा के रहने वाले इकराम ने उसी की 17 साल की लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। जब पुलिस की गुमशुदा लड़कियों को ढूंढने की मुहीम चली तब उन्होंने इस लड़की के माता पिता को भी बुलाया और उनसे पूछताछ की तो लड़की के माता पिता ने इस मामले को खत्म करने की मांग की तो पुलिस को उनके घर वालो पर शक हुआ।
जब उनसे कड़ी पूछताछ की तो लड़की के माँ बाप ने कबूल किया की लड़की ने जहर खा कर आत्महत्या की थी और रातो रात उस लड़की के शव को कब्रिस्तान में डाल दिया गया। इसी कारण कब्रिस्तान में खुदाई की गयी और वहां उस लड़की के शरीर के अवशेष भी मिले। जब ज्यादा सख्ती से पूछा गया तो उन्होंने बताया की उनकी लड़की पड़ोस में रहने वाले 2 लड़को के संपर्क में थी और घर से दो तीन बार गायब भी हुई। इस बात पर लड़की की माँ ने लड़की को दो तीन चांटे भी मारे।
उन लड़को का उनके घर में आना जाना भी था। प्रताड़ित होक उस लड़की ने घर में रखी सल्फास की गोली खाली, जिससे उसकी मौत्त हो गयी घर वालो ने उन लड़को को बुलाया और कहा की तुम्हारी वजह से ही इसने जान दी है और इसी कारण बदनामी भी होगी। इसी कारण उस लड़की का शव कब्रिस्तान में दफना दिया गया। चारो आरोपी को पकड़ कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।