कहा जाता है की एक शिक्षक और छात्र के बीच का रिश्ता बहुत ही अलग होता है, क्योकि एक छात्र अपने शिक्षक से बहुत सारी चीजों का मार्गदर्शन लेता हैं और एक शिक्षक का ये दायित्व होता है की वो उस बच्चे को सही मार्गदर्शन दे। शिक्षक को हमारे हिन्दू धर्म में भगवान यानि गुरु का दर्जा दिया जाता है। पर आज के इस कलयुग में कुछ शिक्षक ऐसे होते है जो गुरु कहलाने के नाम पर ही धब्बा होते है और ये अपने स्टूडेंट्स के साथ गलत करने में एक बार भी नहीं सोचते है। आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे है।

दरअसल यह मामला राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ का है, यह मामला एक सरकारी स्कूल का है। इस स्कूल के 2 शिक्षकों ने एक 6 क्लास में पढ़ने वाले छोटी सी बच्ची के साथ इतना घिनोना काम किया की आपको जानकर आपका भी दिमाग खराब हो जायेगा। उस बच्ची की उम्र महज 13 साल है। कुछ समय पहले सुरजराम नाम के एक शिक्षक ने उस बच्ची को जबरजस्ती स्कूल में रोक लिया था।
उस 13 साल की बच्ची के साथ उसका छोटा भाई भी था, लेकिन उस शिक्षक ने उसे डरा कर वहाँ से भगा दिया। उस शिक्षक ने उस बच्ची के साथ गलत काम किया और कहा की नहीं तो वो उसे फ़ैल कर देगा। शर्मिंदगी की बात यह है की जब यह शिक्षक उस बच्ची के साथ गलत कर रहा था तो वहाँ दरवाजे पर खड़ा एक शिक्षक उसकी पहरेदारी कर रहा था। उस दूसरे शिक्षक ने भी अपने साथी शिक्षक का ऐस घिनोने अपराध में पूरा साथ दिया।
इतना ही नहीं उस शिक्षक सुरजराम की हैवानियत इस हद तक बढ़ गयी की वह महीने में 6 से 7 बार उस नन्ही सी बच्ची के साथ गलत हरकत कर चूका था। एक दिन जब बच्ची घर आयी तो उसकी तबियत अचानक से बिगड़ने लगी और उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए। जब उस लड़की का चेकअप हुआ तब डॉक्टर ने बताया की वह बच्ची गर्भवती है। जैसे ही अपनी छोटी सी बच्ची के बारे में माँ बाप ने ऐसा सुना तो उनके होश उड़ गए।
जब बच्ची से पूछा गया तो बच्ची ने रोते हुए पूरी कहानी बताई। बच्ची ने बताया की कैसे उसके शिक्षक ने उसके साथ गलत किया और आगे बच्ची ने कहा की वह अब कभी स्कूल नहीं जाएगी। बच्ची को इस हालत में देख उसके पिता तुरंत थाने गए और उस शिक्षक के खिलाफ शिकायत लिखवाई। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया और जब उन्हें पकड़ने गए तो वह दोनों फरार हो चुके थे। हालांकि उन्हें ढूंढा जा रहा है। शिक्षक की इस हरकत के कारण लोग अब कभी किसी शिक्षक पर भरोसा नहीं करेंगे। आप अपने बच्चो को इन सब चीजों से पहले ही सतर्क करदे ताकि वह कभी ऐसी चीजों का शिकार नहीं बने।