आज के इस ज़माने में किसी व्यक्ति का 96 साल तक जीना बहुत ही बड़ी बात है और ऊपर से वह व्यक्ति चलने फिरने में भी सक्षम हो तो फिर तो क्या बात है पर आज हम आपको बताने जा रहे है की उतरी जर्मनी में 96 साल की महिला ने एक ऐसा काम किया है जिस पर आप क्या कोई भी यकीन नहीं कर पायेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह महिला नाजियों के कब्जे वाले पोलैंड में एसएस कमांडर सेक्रेटरी रही है, पर हैरानी की बात यह है की इस महिला पर अब तक 11 हजार लोगो की हत्या का आरोप है। इस महिला पर कोर्ट में भी केस चल रहा है और इसी दौरान इसने एक कांड और कर दिया है।
इस महिला का नाम इर्मगार्ड फुरचनर है और यह महिला पहले तो ट्रायल के लिए कोर्ट आने से लम्बे समय तक बचती रही और इनके वकील ने महिला की उम्र का हवाला भी दिया। फिर कोर्ट ने महिला के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। पर यह महिला कोर्ट आने की बजाय टेक्सी पकड़कर भाग गयी।
पर कोर्ट और पुलिस से बचकर भागने वाली यह 96 साल की महिला कामयाब नहीं हो पायी और अधिकारीयों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद जेरूसलम में साइमन विसेन्थल सेंटर के कार्यालय में नाजी-हंटर चीफ एफ्रैम जुरॉफ ने कहा की अगर वह भागने के लिए स्वस्थ है तो कैद होने के लिए भी स्वस्थ है।