आज हम सभी मोबाइल फ़ोन का उपयोग करते है, जिसमे एक से अधिक सिम का भी उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही हमारे घेर के अन्य सदस्य भी हमारे नाम की सिम का उपयोग करते है। आज साइबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में जरूरी है आप अपनी प्राइवेसी और सेफ्टी का पूरा ध्यान रखें ताकि कोई आपके डॉक्यूमेंट का गलत उपयोग ना कर सके।
हम आज आपको अपने आधार से कितने सिम चल रहे है। इसकी जानकारी आपको प्रदान करने वाले है। इससे आप जान सकते है, की आधार से कितनी सिम लिंक है।
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने एक पोर्टल जारी किया था, इस पोर्टल के माध्यम से पता लगाया जा सकता है कि आपके Aadhaar से कितने नंबर रजिस्टर्ड है, और अभी कितने नंबर कौन कौन चला रहा है। इसके साथ ही आप उसे ब्लॉक करवाने के लिए भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं, जिससे वह सिम ब्लॉक हो जाएगा।
अगर आपको पता चलता है की कोई अनऑथोराइज्ड सिम किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा उपयोग की जा रही है, तो आप उसे ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इस पोर्टल का उपयोग फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जारी किया गया है लेकिन इसे जल्द ही देश के अन्य राज्यों में भी जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद आप भी इसका उपयोग अपने लिए कर सकते है।
DoT ने TAFCOP पोर्टल को अप्रैल में लॉन्च किया था, इसका उद्देश्य सब्सक्राइबर्स को उनके नाम पर चल रहे मोबाइल कनेक्शन के बारे में जानकारी देना है। इसके अलावा ये यूजर्स को गलत सिम पर एक्शन लेने की परमिशन देता है। उसे वह अपने आधार की सिम को बंद भी कर सकता है।
यदि हम DoT की गाइडलाइन्स को देखे तो इसके अनुसार 9 मोबाइल कनेक्शन तक को एक आधार कार्ड से सब्सक्राइबर को रजिस्ट्रेशन करने की परमिशन देता है। इससे ज्यादा आप कनेक्शन नहीं ले सकते है। लिमिट के बाद उसी नाम पर लिया गया सभी नया कनेक्शन बल्क कनेक्शन के अंदर आता है। मतलब ये कमर्शियल उपयोग के लिए लिया गया है। इसके लिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होना चाहिए की आपके नाम पर कितना सिम रजिस्टर्ड है। इसके लिए TAFCOP पोर्टल जारी किया गया है।
इस पोर्टल का उपयोग एक्टिव मोबाइल नंबर देकर ओटीपी मंगवा कर कर सकते है। ओटीपी आने के बाद इसे दर्ज करते वैलिडेट पर क्लिक कर दें, यह आपको आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की लिस्ट मिल जाएगी।