अभी देखे जा रहे वीडियो में एक बाज आसमान से उड़ते हुए जमीन पर दिख रही एक लड़की को शिकार बनाने के लिए जमीन पर उतर आता है।
हवा में शिकार करने वाले पक्षियों में सबसे खतरनाक बाज को माना जाता है। यह पक्षी अपने से बड़े शिकार को भी काबू करने की क्षमता रखता है और इसकी खास बात यह है कि यह कई किलोमीटर दूर से ही अपने शिकार को खोज लेता है और चंद लम्हों में शिकार के पास भी पहुंच जाता है और उसे उड़ा कर ले जाता है। ऐसा ही एक वीडियो अभी देखने को मिल रहा है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।
लड़की को रडार पर ले गया बाज
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाज आसमान से अपने शिकार की तलाश कर रहा था और उसे खुले मैदान में एक लड़की दिख जाती है। लड़की को जमीन पर देखकर बाज तुरंत उसके करीब पहुंचकर उसे पंजों में दबोचकर वहा से उड़ा कर ले जाने की कोशिश करता है। लेकिन तभी आसपास के लोग आकर लड़की को बाज के चंगुल से बचा लेते हैं।
लड़की की किस्मत अच्छी थी कि उसे आसपास लोगों ने बचा लिया। वरना इस शातिर पक्षी से किसी का भी बच पाना काफी मुश्किल है। क्योंकि यह शातिर पक्षी अपने शिकार को पंजों में दबोच कर वहां से जल्दी से निकल जाता है। इस हैरान कर देने वाले वीडियो में बाज के पंजों की वजह से लड़की को थोड़ी चोट ही आई है लेकिन उसकी जान बच गई। वीडियो यूट्यूब पर planet Earth India नाम के चैनल द्वारा अपलोड किया गया। जिसे लाखों बार देखा जा चुका है और इस पर लोगों द्वारा जमकर कमेंट किए जा रहे हैं।