हम आज आपको 90 के दशक की खुबसुरत एक्ट्रेस मधु के बारे में आपको बताने जा रहे है। 90 के दशक में यह सबसे खुबसुरत अभिनेत्री में से एक मानी जाती है। मधु को उनके फैंस ‘रोजा गर्ल’ के नाम से जानते हैं। आपको बता दे की आज वह अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं।
इनका जन्म 26 मार्च 1969 को चेन्नई की तमिल फैमिली में हुआ था। उनका असली नाम मधुबाला है। लेकिन उन्हें सभी मधु के नाम से जानते है। इन्होने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी इसके पहले उन्होंने तमिल फिल्मो में काम किया था।
उनकी यह फिल्म काफी सुपरहिट रही थी, उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में भी बहुत बेहतर काम किया है। उन्होंने तमिल तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।
उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘थलाइवी’ है जिसकी वजह से वह इस समय सुर्खियों में है। इस फिल्म में कंगना रनौत के लीड रोल वाली इस फिल्म में मधु भी बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं। इसमे उन्होंने साउथ सिनेमा के आइकॉनिक स्टार और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री रहे MGR की पत्नी जानकी रामचंद्रन का रोल प्ले किया है।
यदि हम आपको उनकी पर्सनल जिन्दगी के बारे में बताये तो उन्होंने 19 फरवरी 1999 को इंडस्ट्रलिस्ट आनंद शाह से शादी की थी। वही वह जूही चावला की भाभी भी लगती हैं।
जूही के हसबेंड जय मेहता और आनंद शाह कज़िन ब्रदर्स हैं। इस लिहाज़ से जूही मधु की भाभी लगती हैं। इसके साथ ही हेमा मालिनी मधु की बुआ भी हैं। इनका इस तरह से कई जगह पर फ़िल्मी दुनिय में रिश्ता जुदा है।
इनकी दो बेटिया हैं। बड़ी बेटी का नाम अमया शाह तो छोटी बेटी का नाम किया शाह है। अमया 20 साल की हो चुकी हैं, तो किया 18 साल की हैं। आपको बता दे की इनकी बेटिया भी इनकी तरह ही काफी खुबसुरत है।
यह दोनों ही अपनी मां को टक्कर देती हैं। मधु के जीवन में एक समय ऐसा भी था जब उनके हसबेंड आनंद शाह को बिजनेस में काफी लॉस हो गया था। जिसके बाद उन्हें काफी आर्थिक संकट से जूझना पड़ा था।
इसके लिए उन्होंने अपनी 100 करोड़ की प्रॉपर्टी भी बेचीं थी, उसके बाद उनका व्यवसाय चल पाया था। लेकिन आज आनंद का कारोबार एक बार फिर से बुलंदियों पर हैं।
मधु का लाइफ स्टाइल बेहद लग्ज़री है, वह कई बार अपने फेंस के लिए अपने घर के फोटो को शेयर करती रहती है। मधु ने अपने पूरे घर को क्लासी फर्नीचर और एंटिक शोपीस से सजाया है उनके घर में आपको कई महंगी चीजे भी देखने को मिलेगी।
मधु के पूरे घर में चमचमाते व्हाइट मार्बल की फ्लोरिंग है, वही खुबसुरत लाइटिंग का इंतज़ाम भी खासतौर से किया गया है, जिससे उनका घर काफी रौशनी से भरा हुआ रहता है।
आज मधु अपने जीवन में काफी खुश है और अपनी जिन्दगी शान से जी रही है।