
टीवी धारावाहिक “अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो” की मशहूर एक्ट्रेस रतन राजपूत को सभी जानते है। इस शो में एक्ट्रेस रतन राजपूत ने काफी बेहतरीन अभिनय किया था, जिसके कारण उन्हें घर घर में काफी प्रसिद्धि मिली थी। इसमें उन्होंने एक साधारण लड़की का किरदार निभाया था। आज उस शो से जुडी एक खबर को हम आपको बताने जा रहे है।
रतन राजपूत अपने टीवी सेरियल के साथ साथ निजी लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। 2010 में रतन का रिश्ता शो से सुर्ख़ियों का मुद्दा बनी थी। इस शो की वजह से रतन काफी कॉन्ट्रोवर्सी में भी रही थीं जिसका कारण शो में अपना रियल स्वयंवर रखा था। जिसके बाद इस बात को लेकर लोगो के बिच काफी चर्चाये हुई थी।
रतन के इस शो में देश विदेश सहित कई लड़कों ने हिस्सा लिया था, जिसमे शो में एक्ट्रेस ने अपने हमसफर के रूप में अभिनव शर्मा को चुना था। लेकिन इस शो के ख़त्म होने के बाद कभी दोनों की शादी नहीं हो पाई। इसके पीछे रतन राजपूत ने आज 10 साल बाद दर्द बताया की लोगों की नजरों में मैंने यह शो अटेंशन और पैसे के लालच में किया था लेकिन ऐसा नहीं था, मेने शो को करने से पहले हामी भरी थी। इसमें जो भी दिखाया गया था और सब कुछ सही था।
केवल इसी वजह से कि शो में एक आदमी मिला और मैंने टीवी पर सबके सामने सगाई कर ली, इसके बाद लोगों ने इसे सिर्फ ड्रामा बताया है।
एक्ट्रेस ‘रतन का रिश्ता’ नकली नही था
इसके साथ ही उन्होंने इस शो के बारे में बताया की, अभिनव शर्मा से सगाई के बाद रिश्तें में गहराई लाने के लिए मैंने एक साल एक्टिंग से ब्रेक भी लिया था, मगर दुर्भाग्य के कारण मैं इस रिश्तें को सफल बनाने में असफल रही थी। और हमने आपसी सहमति के साथ इस रिश्तें को ख़त्म करने का फैसला ले लिया. जो की हमारे दोनों के लिए सही निर्णय था। उन्होंने बताया की यदि मुझे सिर्फ पैसे चाहिए होते तो हम झूठ बोल सकते थे।
रतन राजपूत ने इसके बाद कई शो में काम किया है, जिसमे “राधा की बेटिंया कुछ कर दिखाएंगी”, “रिश्तों का मेला”, “महाभारत”, “संतोषी मां” जैसे टीवी सीरियल शामिल है। वह बिग बाॅस के 7वें सीजन में भी शिरकत कर चुकीं है।