हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुई अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला हैं। अदिति सिंह ने प्रियंका गाँधी पर हमला बोलते हुए कहा की, “बिना बाप की बेटी को प्रियंका गांधी परेशान कर रही हैं।”
बता दे की अदिति सिंह कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं जिनका निधन सितंबर 2019 में हो गया था। अदिति सिंह के पति अंगद सिंह पंजाब चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। जो की कांग्रेस ने नहीं दिया। अपने पति को पंजाब से टिकट ना मिलने पर अदिति सिंह ने उत्तरप्रदेश के रायबरेली में कहा की, बिन बाप की बेटी को प्रियंका गाँधी परेशान कर रही हैं। यही नहीं अदिति सिंह ने प्रियंका गाँधी पर आरोप लगाते हुए कहा की उन्होंने उनके पति पर दबाव बनाया की वह मेरे खिलाफ बयान दे, तब जा कर उनको टिकट दिया जायेगा।
अदिति सिंह ने इतना ही नहीं, कांग्रेस के नारे “लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ” पर कटाक्ष करते हुए कहा की, मैं लड़की हूँ और लगातार लड़ ही रही हूँ। बता दे की अदिति सिंह के पति अंगद सिंह कांग्रेस से ही नवांशहर से विधायक हैं। अदिति सिंह के बीजेपी में जाने के बाद पंजाब में कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया। टिकट नहीं मिलने की स्थिति में अंगद सिंह ने नवांशहर से ही निर्दलीय पर्चा भरने का फैसला किया है।
बात करे अदिति सिंह की तो बीजेपी ने रायबरेली की सदर सीट पर अदिति सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जो की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र और गांधी परिवार के गढ़ में आती है। वहीं अदिति सिंह के खिलाफ सपा ने राम प्रताप यादव उर्फ आरपी यादव को टिकट दिया है। हालांकि कांग्रेस ने यहां से अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि किसे मैदान में उतारा जाएगा।
टीवी एक्ट्रेस कनिष्का सोनी के खुद से शादी करने की खबर ने सबको चौंका दिया।…
वायरल हो रहे वीडियो में एक शिक्षक दो ग्लास का उपयोग करके मध्यम हवा और…
वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की शेरनी के साथ फोटो क्लिक करवा रही है…
वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़कियां स्टेज पर डांस कर रही है। तभी उनके…
गोवा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होता दिखाई दे रहा है। जहां…
वायरल हो रहे वीडियो में कैमरा ऑन होते ही दूल्हा अपनी दुल्हन के सामने उल्टा…