तालिबान ने एक बार फिर अफगानिस्तान को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसके बाद उसके जुल्म की दास्ता और बढ़ गयी है। वह पुरे अफगानिस्तान पर अपना कब्ज़ा करना चाहता है। उसके विपरीत अफगान सरकार भी अब तालिबान को हस्तातंरण को तैयार हो गई है।

यह घटना कई दिनों से जारी है इसके लिए अफगानिस्तान में कब्जा जमा रहे तालिबान ने वहां के कई शहरों में भारी कत्लेआम मचाया है। उन्होंने कई लोगो को मोत के घाट उतार दिया है। जिसके चलते दुनियाभर के कई देश अफगानिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों को लेकर काफी चिंतित है। इसके चलते ही भारत ने अपने 129 नागरिकों को अफगानिस्तान से एयरलिफ्ट कराया है। इसमें आयी एक अफगानी महिला ने अपना दर्द बया किया है। उन्होंने अफगानिस्तान के खराब हालत को मीडिया के सामने रखा है।
महिला ने बताये हालत
काबुल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंची एक महिला ने अफगानिस्तान के ताजा हालातों को मीडिया के सामने बताया है। उसने अपना दर्द बयां किया है, महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि का “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि दुनिया ने अफगानिस्तान को छोड़ दिया है वहां पर हमारे दोस्त और हमारे परिवार वाले मारे जा रहे हैं। वह सभी उनके कब्जे में है।
#WATCH | “I can’t believe the world abandoned #Afghanistan. Our friends are going to get killed. They (Taliban) are going to kill us. Our women are not going to have any more rights,” says a woman who arrived in Delhi from Kabul pic.twitter.com/4mLiKFHApG
— ANI (@ANI) August 15, 2021
भारत द्वारा काबुल से 129 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान रविवार शाम दिल्ली पहुंच गया। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और फिलहाल काबुल के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें जारी रखे हुए हैं। इसके अलावा, अधिकारी ने कहा कि काबुल के लिए अगली उड़ान सोमवार को सुबह 8.50 बजे उड़ान भरने वाली है।
People were rushing to banks. I didn’t see any violence but I can’t say that there was no violence. My family is in Afganistan. My flight was pre-planned. Many people left Kabul: Abdullah Masudi, a BBA student of Bengaluru, who arrived in Delhi from Kabul today pic.twitter.com/tFYrGdJvtN
— ANI (@ANI) August 15, 2021
उसी विमान में सवार एक महिला ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि दुनिया ने अफगानिस्तान को उसके हाल पर छोड़ दिया है। अफगानिस्तान में स्थिति रविवार को और भी खराब हो गई, क्योंकि काबुल पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। अब यह शहर भी उनके कब्जे में आ गया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति अशरफ गनी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मुहिब और राष्ट्रपति फजल महमूद फाजली के प्रशासनिक कार्यालय के प्रमुख के साथ ताजकिस्तान के लिए अफगानिस्तान से रवाना हुए।
जब से अमेरिकी सैनिकों ने युद्ध से तबाह देश से बाहर निकाला है, तभी से तालिबान पिछले कुछ हफ्तों में प्रांतों को अपने नियंत्रण में ले रहा है। वह लगातार यहां पर अपना कब्जा जमाये हुए है। जिससे इस मामले में विश्व स्तर पर चिंता बढ़ रही है।