आप भी जानते है दुनिया में ज्यादातर देशो को पुरुष प्रधान देश माना जाता है और ऐसी जगहों पर अक्सर महिलाये घर में रह कर घर ही संभालती है, उन्हें इतनी आजादी नहीं दी जाती है जितनी पुरुषो को दी जाती है। पुरुष प्रधान देशो में ऐसा माना जाता है की यहाँ की महिलाये नौकरी भी नहीं कर सकती है।
आज हम आपको एक इससे विपरीत देश के बारे में बताने जा रहे है, इस देश का नाम है एस्टोनिया यहाँ एक आइलैंड बड़ा ही अलग है क्योकि यहाँ 90 फीसदी से भी ज्यादा आबादी महिलाओं की है और सबसे खास बात इस आइलैंड की यह है की यहाँ सारी जिम्मेदारी महिलाये ही संभालती है।
आपको बता दे की एस्टोनिया का यह आईलैंड कीहनु नाम से जाना जाता है और यह महिलाओं के नाम से फेमस है। इस आईलैंड की आबादी करीब 300 लोगो की है जिसमे अधिकतर महिलाये है इस आइलैंड के पुरुष नौकरी करने के मकसद से एस्टोनिया में रहते हैं, इसलिए यहां सिर्फ महिलाएं ही बची रह गई हैं।
महिलाओं ने इस आईलैंड को इस तरह चलाया की दुनियाभर में इनकी तारीफे की जाती है। यहाँ की महिलाये अपने मर्दो के पैसो के भरोसे नहीं रहती है बल्कि खुद शिल्पकारी कर पैसे कमाती है और अपना खर्चा खुद चलाती है। हैरानी की बात यह है इस आईलैंड पर शादियां भी महिलाये करवाती है और लोगो का अंतिम संस्कार भी महिलाये करवाती है। एक समय था जब इस आईलैंड ओर देश निकाला की सजा भुगतने वाले लोग ही रहते थे पर अब यहाँ सिर्फ महिलाओं का वर्चस्व है।