अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 90 के दशक के फेमस एक्टर रहे है, साथ ही उनके अफेयर्स के भी काफी चर्चे होते थे। कई सारी अभिनेत्रियों के साथ उनकी अफेयर चर्चा सुर्ख़ियों में रहती थी। सबसे ज्यादा रवीना टंडन के साथ उनके अफेयर की खबरे सुर्ख़ियों में रही है। आज हम आपको बताने जा रहे है की एक इंटरव्यू में अक्षय के बारे में रवीना ने कुछ कहा था, तो आईये हम आपको बताते है।

रवीना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था की अक्षय ने एक साथ 3-3 लड़कियों को डेट किया था, साथ ही उन्होंने बताया की उन्होंने उनसे शादी का वादा भी किया था बाद में अक्षय के अफेयर की खबरों के चलते उन्होंने यह रिश्ता तोड़ दिया था। रवीना और अक्षय ने एक साथ कई फिल्मो में काम किया है। इन दोनों की नजदीकियां फिल्म “मोहरा” से बड़ी थी जो साल 1994 में रिलीज हुई थी।
कहा जाता है की दोनों को प्यार हुआ, शादी तक भी बात आयी लेकिन अक्षय की हरकतों के चलते रवीना ने उनका सतह छोड़ दिया। अक्षय और रवीना के अफेयर के दौरान रवीना ने अक्षय को किस भी किया था और यहाँ तक दोनों के एक साथ बैडरूम में रहने की अफवाहे भी खूब उडी थी।
रवीना ने ही एक इंटरव्यू में साझा किया था की जब अक्षय के साथ वह रिलेशनशिप में थी तब वह शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे थे। जिसके चलते रवीना को लगता है की अक्षय ने उन्हें धोखा दिया था। इस नाराजगी के चलते रवीना ने मीडिया में यह भी कह दिया था की खिलाडी कुमार को हर खूबसूरत लड़की को प्रपोज करने की आदत है और मुंबई की 75% लड़कियों के माँ बाप को वो उनके मम्मी पापा कहते है।
यहाँ तक की एक बार उन्होंने यह तक कह दिया था की अक्षय के पास सबकुछ है लेकिन वफ़ादारी नहीं है। इनके इस बयान के चलते ही दोनों के रिश्ते पर पूर्णविराम लग गया और बाद में अक्षय ने अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से और रवीना ने बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी कर ली।