आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही फ़िल्मी दुनिया के जाने माने कलाकर है और अक्सर इनके प्यार की चर्चा आती रही है, इनके बिच की अफेयर की बात लंबे समय से चल रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस पसंद भी करते हैं। अभी तक यह दोनों खुलकर लोगो के सामने नहीं है, लेकिन आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर कई बार इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार किया है। दूसरी तरफ रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ भी आलिया की अच्छी बॉन्डिंग है।

हम आपको आलिया और रणबीर की एक नई तस्वीर के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे शायद आपने इन्हे अभी तक देखा नहीं है। इन तस्वीरों में रणबीर आलिया को किस कर रहे हैं। आपको बता दे की आलिया भट्ट की स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमे आलिया अपने घर पर एक दीवार के सामने पोज दे रही हैं। इस फोट में उनकी काफी तारीफ तो हो ही रही है, वहीं कुछ फैंस की नजर दीवार पर टंगी तस्वीर पर पड़ी जिसमे आलिया के पीछे दो तस्वीरें फ्रेंम करके रखी हुई हैं। जिसमे से एक एब्सट्रैक्ट आर्ट पेटिंग है। तो दूसरी तस्वीर में वह रणबीर के साथ नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में आलिया ने जैकेट, शॉर्ट्स और हाई बूट्स पहने हैं वही रणबीर उनके माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे है। इसमें दोनों सीढ़ियों पर बैठे हुए दिखाई दे रहे है, इसमें आलिया कैमरे की ओर देख रही हैं जबकि रणबीर अपना प्यार जता रहे हैं। बताया जा रहा है की यह तस्वीर रणथम्बौर नेशनल पार्क ट्रिप के दौरान की है।
रिपोर्ट के अनुसार साल की शुरुआत में वे न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वहां गए थे यह उसी समय ली गयी तस्वीरें है। ट्रिप में रणबीर-आलिया के साथ सोनी राजदान, शाहीन राजदान, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
View this post on Instagram
आपको बता दे की रणबीर और आलिया लम्बे समय से दोस्त है, यह तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके साथ ही खबरें आ रही है, की वे जल्द ही शादी करने वाले भी है।
View this post on Instagram