बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की सबसे बेहतरीन जोड़ी के रूप में पहचाने जाने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बारे में हम आपको आज कुछ बताने जा रहे है। जिसे लोगो के साथ अनुष्का शर्मा ने शेयर किया है।

इन दोनों के ही फैंस को कपल गोल्स देते आए है, ऐसे में अब अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के लिए फोटोग्राफर बन गयी है आपको बता दे की यह सभी कुछ इन दिनों एक कमर्शियल के लिए हुआ है जिसमे आप देख सकते है की, हाथ में फोन लिए, अनुष्का इस कमर्शियल में विराट की फोटोज लेती दिखाई दे रही है।
इसका एक विडियो भी है जिसमे देख सकते हैं कि विराट कोहली की अनुष्का विराट की असली साइड दिखा रही हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला है।
जिसमे पति के लिए वॉइस ओवर में कुछ दिलचस्प बातें कहतीं नज़र आती हैं। इसमे उन्होंने कहा है की ‘लोग अक्सर ऑन ग्राउंड विराट कोहली को देखते हैं लेकिन जिसे मैं देखती हूं वो एकदम अलग हैं। मैं उनका असल चेहरा जानती हूं, वो साइड जिसके बारे में सिर्फ मुझे पता है, अब हर दिन एक नई कहानी सिर्फ मेरे लिए।
इस कमर्शियल वीडियो में अनुष्का ने आगे बताया की विराट पैशन और धीरज का बेहतरीन बैलेंस करना जानते हैं, इसका संतुलन कैसे करना है उन्हें अच्छे से पता होता है। वह एक केयरिंग पति है।
विराट और अनुष्का की शादी को चार साल पूरे हो चुके हैं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी से कुछ सालों पहले तक विराट – अनुष्का काफी सीरियस रिलेशन में थे, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।
इन्होने इटली में शादी की थी। यह कपल इसी साल पेरेंट्स बना है, एक्ट्रेस ने प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है जिसका नाम वामिका रखा गया है। अभी तक इनकी बेटी की तस्वीरे मीडिया के सामने नही आई है। इसके साथ ही अनुष्का और विराट ने इंग्लैंड में अपनी बिटिया के छह महीने का होने पर सेलिब्रेशन भी किया था।