दुनिया में कई ऐसे रेल मार्ग है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ट्रेन ट्रेन रूट के बारे में बताने जा रहे है, जहा पर ट्रेन बदलो के बिच से गुजरती है।
इस तरह के खूबसूरत रेलमार्ग कई जगह पर है, जिसमे जिनमें रूस का ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग, भारत का दार्जिलिंग रेलमार्ग और कालका-शिमला रेलमार्ग अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह आने वाले सैलानियों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है।
बादलों के बीच से गुजरता यह रेलमार्ग
हम आपको अर्जेंटीना के एक रेलमार्ग के बारे में बता रहे है, यह दुनिया के सबसे अद्भुत रेलमार्गों में शामिल है। यह रेलमार्ग बादलों के बीच से गुजरता है, यानि इस रेलमार्ग पर सफर करने वाले यात्री बादलों के बीच से सफर करते हुए गुजरते हैं। इसका अहसास काफी अनोखा होता है। यहां पर आपको तमाम ऐसे दृश्य देखने को मिल जाएंगे जो आपको रोमांचित कर देंगे। अर्जेंटीना में यह मार्ग समुद्र तल से चार हजार मीटर की ऊंचाई पर एंडीज पर्वत श्रृंखला पर बना हुआ है।
यहां से गुजरने वाली ट्रेन को ‘ट्रेन टू द क्लाउड’ कहा जाता है। क्युकी इसमें बदलो के बिच से सफर किया जाता है। यह रेल लाइन दुनिया के सबसे ऊंचे रेल रूटों में से एक है। यह ट्रेन जब कुछ ऊँचे इलाकों से गुजरती है, तो ऐसा लगता है, जैसे यह बादलों के बीच से आगे बढ़ रही है। ऐसा इसलिए लगता है क्युकी ट्रेन पहाड़ों के बीच से गुजर रही होती है, तब रेलवे लाइन को दोनों ओर भारी बादल छाए हुए होते हैं।
इसकी शुरुआत र्जेंटीना के शहर, सिटी ऑफ साल्टा से होती है
इस ट्रेन का रुट अर्जेंटीना के शहर, सिटी ऑफ साल्टा से शुरुर होता है। इस ट्रेक की ऊंचाई की बात करे तो यह 1,187 मीटर है। रेलमार्ग वैली डी लेर्मा से गुजरते हुए क्वेब्रेडा डेल टोरो से ला पोल्वोरिला वियाडक्ट पर खत्म होता है। जिसकी 4200 मीटर की ऊंचाई है। इस ट्रेन के रुट का सफर कुल 217 किलोमीटर है, जिसमे 16 घंटे का समय लगता है, इस दौरान यह कई सूंदर जगहों से होकर गुजरती है। इसमें ट्रेन एक जगह पर 3000 मीटर की दुर्लभ चढ़ाई भी चढ़ती है। इस बीच आपको 29 पुल और 21 टनल को क्रॉस करती है।