अर्जुन कपूर को कौन नहीं जानता, यह बॉलीवुड के एक एक्टर है। वैसे तो इनका फ़िल्मी करियर कुछ खास तो नहीं रहा, लेकिन बतौर एक्टर वह कई फिल्मो में नजर आये है। कहते है इनकी अधिकतर फिल्मे फ्लॉप रही है। अर्जुन तो अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते है, आप सभी जानते है की मलाइका अरोड़ा इनकी गर्लफ्रेंड है।
इनके पिता बोनी कपूर, सौतेली माँ श्रीदेवी और दो बहने जाह्नवी और खुशी कपूर है। इन्ही सब को लेकर अर्जुन अक्सर मीडिया में छाए रहते है। आप सभी लोग बहुत अच्छे से जानते है की बोनी कपूर की दो बीविया थी और उन्ही में से पहली वाली वाइफ के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला है। दूसरी शादी इनकी श्रीदेवी से हुई थी जिनकी दो बेटियां जाह्नवी और खुशी है। आप सभी जानते है की श्रीदेवी की मौत्त साल 2018 में दुबई की एक होटल में हो गयी थी।
जिसके बाद से हर कोई यही सोचता है की ऐसे में अर्जुंन के अपनी सौतेली बहनो से कैसे रिश्ते है। तो आज हम यही बताने जा रहे है की अर्जुन ने इस मामले में एक बड़ा ही चौकाने वाला खुलासा किया है। अर्जुन ने कहा की जाह्नवी का भाई बोलना उनको बड़ा ही अजीब लगता है तो आईये हम जानते है की अर्जुन ने ऐसा क्यों कहा।
दरअसल अर्जुन के पिता बोनी ने अपनी पहली पत्नी यानि अर्जुन की माँ को छोड़कर श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी जिसके चलते अर्जुन श्रीदेवी को बिलकुल पसंद नहीं करते थे और यहाँ तक की जाह्नवी और खुशी से भी उनके कोई खास रिश्ते नहीं थे। यहाँ तक की एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था की ये दोनों मेरी बहने नहीं है। वही एक इंटरव्यू में उन्होंने श्रीदेवी को अपनी माँ मानने से भी इंकार कर दिया था। कहते है जब श्रीदेवी का निधन हुआ तो अर्जुन पिघल गए और उन्होंने अपनी दोनों बहनो को भी अपना लिया। आगे उन्होंने कहा की इन दोनों ने इतनी कम उम्र में अपनी माँ को खोया है में इनके दुःख को समझ सकता हूँ।
एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा की जाह्नवी का भैया बोलना मुझे अजीब लगता है, उनका कहना है की यह थोड़ा धार्मिक टाइप लगता है अर्जुन भाई। उनका कहना है की अंशुला मुझे बहुत ही अलग तरिके से भाई बुलाती है, इसलिए ही मुझे अर्जुन भैया एकदम अलग और नया सा लगता है। अर्जुन ने कहा की हम परफेक्ट फैमिली नहीं है हम अभी भी एक दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे है।