दिल को छू लेने वाला एक माँ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। एक माँ अपने बच्चे पर गिर रही दिवार से उसे बचाती है। इस वीडियो को लोगो ने खूब पसंद किया।
‘माँ ‘दुनिया का सबसे प्यारा शब्द है। एक माँ ही होती है जो आपने बच्चे के लिए हर किसी से लड़ जाती है। अपने बच्चे पर आयी हर बला को अपने सर ले लेती है। ऐसा ही एक माँ का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। जिसमें एक मां ने अपने लाल को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह तक नहीं की।
कुछ ही सेकण्ड्स के इस वीडियो में एक मां अपने बच्चे को लिए एक दीवार के करीब बैठी है। वो उससे बातें कर रही रही है। इसी बीच उसे महसूस हुआ कि दीवार नीचे की तरफ गिर रही है। थोड़ी देर में दीवार सचमुच नीचे गिरने लगी। ऐसे में अपने लाल को बचाने के लिए मां उसके ऊपर आ गई और ईंटों को अपने ऊपर गिरने दिया।
इस वीडियो को काफी अलग – अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखा गया। वीडियो को अभी तक हजारों लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में इसे पसंद किया जा रहा है।
The world needs mothers pic.twitter.com/g1tWtL9hmr
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) September 21, 2021
इस वीडियो को आईएफएस सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। जिसे अभी तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 11 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है ‘दुनिया को मां की जरुरत है’। एक यूजर ने इस पर लिखा- मां होती ही है ऐसी, सारी मुसीबत खुद पर ले लेती है। एक कमेंट में कहा- ये तो सुपर वुमन है।