आज कल सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाता है कुछ पता ही नहीं चलता है, कभी ऐसे वीडियो वायरल होते है जिन्हे देख कर हम बहुत ही भावुक हो जाते है तो कई वीडियोस को देख कर हमारी हसी ही नहीं रूकती है। आज हम आपको बताने जा रहे है की इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख कर आपकी हसी नहीं रुक पायेगी।
यह वीडियो एक बकरी का है और उसके साथ वीडियो बना रही एक लड़की का है। जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपको हसी आजायेगी। यह वीडियो कुछ सेकंड का है और इसमें एक लड़की फ्रंट कैमरा से बकरी के साथ वीडियो बना रही है। आपको बता दे की यह बकरी खूटे से बंधी है इसलिए इसे भरोसा है की वह उसे कोई नुकसान नहीं पहुचायेगी।

पर कुछ इस सेकंड में उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिस पर उस लड़की को बिलकुल यकीन नहीं होता है। वीडियो बना रही लड़की कुछ बोल रही है और खुटी से बंधी बकरी के उसके पास पहुंचने की कोशिश कर रही है। एक बार वह लड़की के पास पहुंचने में कामयाब नहीं हुई तो दूसरी बार वह थोड़ा पीछे हटी और पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ते हुए खूटा तोड़कर लड़की को पीछे से टक्कर मार दी।
— The Darwin Awards (@AwardsDarwin_) September 1, 2021
इस वीडियो में नजर आरहा है की बकरी ने बुरी तरह से उसे टक्कर मार दी और लड़की जमीन पर गिर पड़ी जिसके बाद कैमरा बंद हो गया। इस मजेदार वीडियो को लाखो बार देखा जा चूका है और लोग इस पर काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है।