आपने कई लोगों के घर में देखा होगा की घोड़ों की तस्वीर लगी होती हैं। लेकिन आपको लगता होगा की शौक या फिर सजावट के अनुसार लगाई होगी। लेकिन नहीं आप गलत हैं ऐसा बिलकुल नहीं है की 7 घोड़ों की तस्वीर सजाने या फिर शौक की लिए लगाई हो। अगर हम वास्तु शास्त्र की तरफ देखे तो घर में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना काफी अच्छा माना जाता है। इससे घर से वास्तु दोष भी चला जाता है। और घर में खुशहाली बनी रहती हैं।
जब भी अगर आप नया घर बनवाते है या नया घर लेते हैं तो घर का वास्तु एक बार जरूर जांच ले। अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं तो आप किसी ज्योतिष या पंडित से संपर्क करके अपने नए घर का वास्तु जरूर दिखवा ले। क्योकि अगर घर का वास्तु ठीक नहीं होता है तो उसको ठीक करना बहुत जरुरी होता हैं। आपने सुना होगा कई बार लोगो के मुँह की इसकी वास्तु दशा ठीक नहीं हैं वह यही होता है की घर की वास्तु दशा ठीक नहीं हैं। अगर घर में वास्तु दोष हो तो उससे परिवार के सदस्यों में भी परेशानी होने लगती हैं। आप चाहे तो घर के सामान को वास्तु अनुरूप रख देने से भी आपके घर का वास्तु दोष ठीक हो जाता हैं। इसी के चलते आज हम आपको सात घोड़े की तस्वीर का महत्व बताने वाले हैं।
1. आपने देखा होगा कभी – कभी घर में एक दम से अशांति होने लगती हैं। और लड़ाई झगड़ा बढ़ जाता हैं। ऐसे में आप घर में सात सफ़ेद घोड़ों वाली तस्वीर लगाए। इससे घर में शांति बनी रहती है और सारी मनहूसियत और नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती हैं।
2. आप जहाँ पर काम करते है वहां पर भी 7 सफ़ेद घोड़ों वाली तस्वीर को लगाए। इससे आपको काम में अच्छी सफलता और तरक्की मिलेगी। अगर आप घर में काम करते है तो आप दौड़ते हुए सात घोड़े की तस्वीर पूर्व दिशा में लगाए। और अगर आप ऑफिस जाते है तो आप इसे ऑफिस में दक्षिण दिशा में लगाए।
3. अगर आपकी आर्थिक स्थिति ख़राब है और घर में पैसों की कमी बनी रहती हैं तो आप घर की किसी भी दीवार पर किसी भी दिशा में 7 सफ़ेद दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगा ले। लेकिन इस बात का ध्यान रखे की तस्वीर की जगह ऐसी हो की आते जाते आपकी नजर उस तस्वीर पर पड़ती रहे। इससे आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।
4. अगर आप अपने घर की नेगेटिव एनर्जी से परेशान है तो आप 7 सफ़ेद घोड़ों की तस्वीर अपने लिविंग रूम में लगाए। इससे घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी।
5. आपको बता दे की दौड़ता हुआ घोडा वास्तु शास्त्र के अनुसार गति, सफलता और ताकत का प्रतिक हैं। और इसकी फोटो अगर आप घर में लगाते है तो घर में सुख-शांति और तरक्की वास करती हैं।
वास्तु शास्त्र की माने तो सात अंक बहुत ही शुभ और फलदायी माने गए हैं। सात संख्या में सप्त ऋषि, इंद्रा धनुष के सात रंग, सात फेरे आदि कई बातों में सात अंक मायने रखता हैं। इसी तरह ये सात घोड़े भी शुभता के प्रतिक होते है।
स्मार्टफोन की तेजी से बदलती दुनिया में Redmi ने हमेशा ही ऐसे डिवाइस बनाए हैं,…
DBT Kya Hai: पैसे का लेनदेन करने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की कोशिश…
आज भारतीय सरकार द्वारा कहीं तरह की योजनाएं लागू की जा रही है, जिसके माध्यम…
VIDEO: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलायका अरोरा का लेटेस्ट फोटोशूट इंटरनेट पर तेजी से वायरल होता दिखाई…
VIDEO: इस वीडियो में एक अजगर बंदर को पकड़कर उसे निकलने की कोशिश करता है…
VIDEO: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाज आसमान से आता है और…