जामुन को हम सभी लोग काफी पसंद करते है. और इसका सेवन भी करते है, लेकिन क्या आपको इसके फायदो के बारे में पता है। आईये हम आपको इसके सबसे बेहतरीन फायदों के बारे में आपको बताते है, जिसे आप सुनकर इनका उपयोग करना शुरू कर देंगे।
जामुन के जबरदस्त फायदे
शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ने में जामुन मदद करता है, इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं।
- जामुन, मसूड़ों और दांतों के लिए भी फायदेमंद है। जामुन की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपके दांतो की सड़न को कम करता है और मसूड़े को मजबूती प्रदान करता है। जामुन की पत्तियों को सुखाकर टूथ पाउडर के रूप में भी उपयोग करना फायदेमंद होता है।
यह फल आपको मई और जून, जुलाई के मौसम में देखने को मिलता है। जामुन कई औषधीय गुणों से भरपूर है, जिसके माध्यम से आप अपने स्वस्थ को बेहतर बनाने में मदद ले सकते है। जामुन को ब्लैक प्लम या जावा प्लम के नाम से भी जाना जाता है।
जामुन में आपको विटामिन सी और आयरन भरपूर मिलता है, जिससे आपके शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर किया जा सकता है। जामुन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है और इसके साथ ही यह ऑक्सीजन लेवल को भी दूरस्थ करता है।
जामुन में एस्ट्रिंजेंट गुण भरपुर होता है, जिससे यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है, इसके माध्यम से आप स्किन से संबंधित परेशानियों को आसानी से दूर कर सकते है। यह कील-मुंहासों और झुर्रियों की समस्या को कम करने में मदद करता है।
जामुन में फाइबर की भरपूर मात्रा होने के कारण यह मोटापे को कण्ट्रोल करने में सक्षम होता है। इसमें विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कण्ट्रोल करता है।
यह आपको बार-बार भूख का एहसास नहीं होता देता है, इसका उपयोग आप नास्ते समय भी कर सकते है।
अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो आपको जामुन का सेवन जरूर करेना जामुन त्वचा फ्रेश बनाने में मदद करता है। जामुन के सेवन से स्किन साफ और सूंदर बनती है।
जामुन का उपयोग डायबिटीज में लाभकारी है, यदि जामुन की गुटलियो का पाउडर बनाकर रोजाना एक चम्मच सेवन करते है, तो आपका सुगर लेवल इसके माध्यम से कण्ट्रोल रहता है।