मखाने का हमेशा से सेहत बनाने में उपयोग किया जाता है। यह एक बेहतर डॉयफ्रुट में गिना जाता है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल करना आपकी सेहत को और अभी अधिक फायदा पहुंचाने में मदद करेगा।
हम सभी के घर में मखाना जरूर होता है। मखाना खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ यह कई गुणों से भी भरपूर होता है। मखाने को हम अक्सर खीर या हलवे में डालते हैं या फिर उसे व्रत में स्नैक के तौर पर खाते हैं, हम आपको बताना चाहते है, इसका उपयोग आप रोज़ाना के नाश्ते में कर सकते है। बताना चाहते है की मखाना असल में वाटर लिली के फूल से निकलता है। इसको खाने लायक बनाने के बिछे काफी मेहनत होती है।
मखाना फाइबर से होता है भरपूर-
मखाना को आप अपने नास्ते के रूप में आसानी से उपयोग कर सकते है। यह फाइबर से भरा होता है, इसलिए ये आपकी भूख को जल्दी खत्म करने में मदद करता है। यह एक बेहतर कम GI इंडेक्स वाला स्नैक है इसलिए इसे हेल्दी माना जाता है और ये वेट लॉस के लिए भी सहायक होता है। इसका उपयोग आप इवनिंग स्नैक या मिडनाइट स्नैक के तौर पर कर सकते है।
मखाने खाने के फायदे
- मखानों में ग्लूटेन या कॉर्न जैसे सब्सटेंस नहीं होते हैं, इससे आपके वजन में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होती है। जिन्हे वजन कम करना होता है वह मखाने का उपयोग कर सकते है।
- मखाने प्रोटीन से भरपूर होते है। मखानों में अन्य स्नैक्स की तुलना में ज्यादा प्रोटीन होता है, और यह आपको भूख नहीं लगने देते है। हाई प्रोटीन के कारण ये आपको ताकत भी देते हैं।
- मखाने को पॉपकॉर्न की जगह खाया जाता है, क्योकि पॉपकॉर्न की तुलना में मखानों में 67% कम फैट होता है और 20% कम कैलोरीज होती हैं।
- मखाने कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक से भरपूर होते हैं।
- सुबह मखाना खाने के बहुत फायदे है, यह नास्ते के लिए भी सही होता है।
क्या बाजार के मखाने होंगे सही?
बाजार से मिलने वाले मखाने की जगह आप घर पर रोस्ट किये हुए मखाने खायेगे तो आपको इससे ज्यादा फायदा मिलता है। मार्किट के फ्लेवर्ड मखाने वैसे तो बहुत स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन उनमें काफी सारे फैट्स होते हैं। जो कही ना कही शरीर के लिए के लिए अच्छे नहीं होते है। मखाने से जुड़ी कई डिशेज आप घर पर बना सकते हैं। मखाने का उपयोग आप कई तरह से कर सकते है, यह सभी के लिए फायदेमंद होता है।