हम सभी टीवी जगत के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को बहुत अच्छे तरह से जानते है। इन्होने सलमान के शो बिग बॉस में पिछले साल एंट्री ली थी, जिसमे यह विनर हुए थे। इनको पहचान कलर्स के बालिका वधु से मिली थी, जिसमे उनहोने जगदीश का किरदार निभाया था। लेकिन आज उनकी मृत्यु की खबर ने पुरे टीवी जगत को शोक में डाल दिया है।

आपको बता दे की सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटेक के कारण हो गया है। जानकारी के मुताबिक एक्टर को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिद्धार्थ के निधन की खबर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ा सदमा लेकर आई है। बताया गया की उनकी मोत का कारण हार्ट अटैक है। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया गया की बीती रात को ही उन्होंने दवाइया ली जिसके बाद उन्हें नींद नहीं आयी। वहीं आज गुरुवार को उनके निधन की दुखद खबर ने सभी को गहरा सदमा दिया। सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। सिद्धार्थ ने 2008 में शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इसके साथ फिल्मो में भी काम किया है। 2014 में उन्होंने बॉलीवुड में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में सपोर्टिंग रोल भी किया था। वो बिग बॉस के अलावा रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आए थे। आज उन्हें सभी लोग पसंद करते है और उनके कई फेन्स है जो उनके लिए आज शोक मना रहे है।
हॉस्पिटल द्वारा बताया गया है की उनका अभी पोस्टमार्टम चल रहा है। उसके बाद उनके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उनके फेन्स उन्हे सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हे श्रद्धांजलि प्रदान कर रहे है।