आज हम आपको बताने जा रहे है की बिहार सरकार ने सरकारी स्कूल के बच्चो के उन्नयन के लिए स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था करवाई गयी पर यह व्यवस्था अब सरकारी स्कूल के प्रबंधन के लिए गले का फंदा बन गयी है। बिहार सरकार ने इंटरनेट द्वारा बच्चो की पढ़ाई के लिए एक एलईडी की व्यवस्था की थी।
पर विद्यालय से बड़ी शिकायते आ रही है की यहाँ शिक्षा के बजाय बड़े ही उलटे सीधे और अश्लील गाने बजाए जाते है। यह स्कूल बिहार के बेगूसराय का है यहाँ के एक विद्यालय का वीडियो वायरल हो रहा है, जहाँ बच्चे पढ़ाई की जगह अश्लील गाने सुनते पाए गए है। आप भी देख सकते है ये बच्चे बेंच पर न बैठ कर जहाँ किताब रखते है वहां बैठे हुए है।
बेगूसराय में बखरी प्रखण्ड के एक विद्यालय के कथित स्मार्ट क्लास का वीडियो हुआ वायरल …. #thebegusarai pic.twitter.com/LzJNn1Ry4q
— द बेगूसराय (@thebegusarai) September 3, 2021
क्लास रूम में एक भी शिक्षक नजर नहीं आरहे है और बच्चे इस वीडियो में गाली गलोच करते नजर आ रहे है। आखिर कब बिहार में इन स्कूल में पढ़ाई में सुधार होगा। ग्रामीणों ने बताया की इस स्कूल में खाली खाना पूर्ति की जाती है, यहाँ टीचर्स आकर बच्चो की हाजरी लगा कर खाना पूर्ति कर चले जाते है। यहाँ के ग्रामीणों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।