Apple खाना हम सभी को पसंद होते है, सेहत के लिए सबसे बेहतर फलो में से एक है। इसके अंदर कई सारे विटामिन और मिनरल्स होते हैं, हम रोजाना सेब कहते है, इसके लिए हम लाल सेब का चुनाव करते है। लेकिन क्या आपने काले रंग का सेब खाया है, आज हम आपको शहद से मीठे काले रंग के एप्पल के बारे में जानकारी देने जा रहे है की यह कितना गुणकारी हो सकता है, आपके लिए।
बाजार में आपको सेब की कई तरह की किस्म मिलती है। इसमें सुर्ख लाल या थोड़े हरे सेब सबसे ज्यादा कॉमन है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सेब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखना तो दूर आप ने इसके बारे में पहले सुना भी नहीं होगा।
हमआपको ‘ब्लैक डायमंड एप्पल’ (Black Diamond Apple) के बारे में बताने जा रहे हैं। यह सेब Hua Niu परिवार के होते हैं। सेब में भी कई वेराइटी होती हैं। जिसमे अलग अलग सेब पैदा होते है। इस सेब को चाइनीज रेड डिलिशियस भी कहा जाता है। ये सेब सामान्य लाल या हरे सेबों से काफी अलग होते हैं। इनका रंग डार्क पर्पल होता है। जो देखने में हमे काले कलर के दिखाई देते है। यह सभी देश में पैदा नहीं होते हैं, इनका उत्पादन सिर्फ तिब्बत के कुछ हिस्सों में किया जाता है।
सिर्फ तिब्बत में पाया जाता यह सेब
इस सेब की पैदावार सिर्फ तिब्बत तिब्बत के नाइंग-ची छेत्र में होती है। चीन की एक कंपनी तो 50 हेक्टेयर में इस सेब की खेती भी करती है और अलग अलग जगहों पर इन सेब को बेचती है। यह जगह जमीन समुन्द्र तल से 3100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, इसलिए यहां के दिन और रात के तापमान में बहुत अंतर देखने को मिलता है। ऐसा कहा जाता है की यहां सेबों पर बहुत सारी अल्ट्रा वायलेट किरणे आती है इसकी वजह से ही इनका रंग बैगनी हो जाता है।
ब्लैक डायमंड एप्पल’ (Black Diamond Apple) की शुरुवात 2015 में शुरू हुई थी। इसके पहले इन सेब का इतना उत्पादन नहीं किया जाता था। यह सेब आपको बीजिंग, शांघाइ, गुआगजो और शेनजेन के सुपर मार्केट्स में सबसे अधिक देखने को मिलते है। जो की सेब खाने में बहुत मीठे और स्वादिष्ट होते है। इन सेबों को किलो की बजाय 6 से 8 पैक में बेचा जाता है। ‘ब्लैक डायमंड एप्पल’ की कीमत करीब 500 रुपए होती है, जिसमे आपको 6 से 8 सेब मिलते है।