आज हम आपको एक ऐसे सांप के बारे में बतायेगे, जो किसी यमराज से कम नहीं है, यह कुछ ही पल में मोत के घाट उतर देता है। जानिए इस साँप के बारे में।
इस सांप का नाम ब्लैक मांबा सांप है। इस सांप को सबसे ज्यादा खतरनाक माना गया है। यह सांप दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। यदि यह सांप किसी को काट लेता है, तो उसकी मृत्यु 15 मिनट के अंदर ही हो जाती है। इसलिए इसे यमराज से भी ज्यादा खतरनाक बताया गया है। यह सांप काफी फुर्तीले स्वभाव का होता है।
आपने सुना होगा की दुनिया में कई किस्म के सांप होते है, जो बहुत ही खतरनाक किस्मे के होते है। उसी तरह यह सांप भी बहुत ही खतरनाक है। इसका का जहर इतना भयानक होता है, कि इंसान पल भर में ही दम तोड़ देता है। यदि यह किसी को काट ले तो उसे इलाज करवाने के लिए भी समय नहीं मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ब्लैक मांबा सांप को सबसे जहरीला सांप की गिनती में रखा गया है।
जानवरों को भी है इस सांप से खतरा
दुनियाभर में करीब 3500 तरह के सांप पाए जाते हैं, जिनमे से लगभग 600 सांप जहरीले होते हैं, और बाकि के सांप इतने जहरीले नहीं होते है की इनसे किसी की मोत हो जाये, लेकिन ब्लैक मांबा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। इसके जहर से जंगली जानवर भी मर सकते है।
तेज फुर्ती के साथ हमला करता है।
ब्लैक मांबा को सबसे फुर्तीला सांप कहा जाता है, इसकी चलने की रफ़्तार की बात करे तो यह 20 किलोमीटर की स्पीड से चल सकता है। यह इतना ज्यादा आक्रामक होता है कि, इससे बचकर भागना काफी मुश्किल होता है। कुछ ही सेकंड में 10 से 12 बार काट सकता है, एक बार काटने पर यह शरीर में 400 मिलीग्राम तक जहर छोड़ देता है। जिससे इंसान की मृत्यु हो सकती है, ब्लैक मांबा के काटने से 95 फीसदी तक मौत की आशंका रहती है।
रंग पर ना जाये
आप यदि सोच रहे की यह काले रंग का होता होगा तो गलत है। ब्लैक मांबा काले रंग का नहीं, बल्कि हल्के भूरे, ऑलिव ग्रीन और स्लेटी यानी ग्रे रंग का होता है। लेकिन इसका नाम ब्लैक मांबा है। इसके जहर को न्यूरो टॉक्सिन जहर की श्रेणी में रखा गया है।