रेखा बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन के नाम से जानी जाती है। आज भी रेखा की खूबसूरती में कोई कमी नहीं आयी वह बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेसों में से एक है। जितनी चमकदार दुनिया उनकी बॉलीवुड में है उनकी अपनी पर्सनल लाइफ उतनी ही उलझी हुई है। आज तक भी वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। आईये जानते है हम रेखा की निजी जिंदगी के बारे में कुछ बाते।
रेखा का जन्म चेन्नई में हुआ था और उनके पिता का नाम जेमिनी गणेशन था और उनकी माँ का नाम पुष्पावल्ली था। उनके पिता एक मशहूर फिल्म मेकर थे। रेखा अपने पिता से बहुत प्यार करती थी पर रेखा के पिता ने उनकी माँ को कभी पत्नी का दर्जा नहीं दिया इस वजह से रेखा ने भी अपने पिता का नाम नहीं अपनाया। रेखा का परिवार बड़ा था और घर में कमाने वालो की कमी थी। इसके चलते उन्होंने उनके माँ के कहने पर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था।
रेखा भले मजबूरियों के चलते बॉलीवुड में आयी, लेकिन आज उनका कहना है की वह बहुत खुश है। रेखा ने अपने करियर की शुरुवात 1966 में एक बल कलाकार के रूप में तमिल फिल्म से की थी। उसके बाद करीब 16 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म में काम किया। उनकी पहली फिल्म “अनजाना सफर” थी, लेकिन एक किसिंग सिन की वजह से यह फिल्म 10 साल बाद रिलीज हुई।
ये सब तो उनके करियर की शुरुवात में हुआ था, लेकिन जैसे ही वह और आगे बढ़ी उनके कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ अफेयर के चर्चे होने लगे जैसे अमिताभ बच्चन, किरण राव, जितेंद्र, संजय दत्त, अक्षय कुमार और विनोद मेहरा। इतने सारे लोगो के साथ चर्चा में रहने के बाद रेखा ने साल 1990 में मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, लेकिन इनकी किस्मत सालभर के अंदर ये दोनों अलग भी हो गए और आज 66 साल की उम्र में भी रेखा सिंगल ही है।