हाल ही में ऐसी खबरे आरही है की 24 जनवरी को वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल शादी करने जा रहे हैं। इनकी शादी को लेकर पहले से ही बहुत सी खबरे चल रही थी। इनकी शादी बहुत ही निजी हो रही है। ऐसा आज पहली बार नहीं हो रहा है की किसी फिल्म स्टार की शादी इतनी गुपचुप हो रही हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई स्टार्स गुपचुप तरीके से शादी कर चुके हैं।
आईये देखते हैं आखिर कौन है वो स्टार्स जिन्होंने गुपचुप तरिके से शादी की थी।
श्रीदेवी और बोनी कपूर
जैसा की आप जानते है श्रीदेवी और बोनी कपूर की ये दूसरी शादी थी। इसके पहले श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती से और बोनी कपूर ने मोना शौरी से शादी की थी। इसी कारण श्रीदेवी और बोनी कपूर ने ये शादी बहुत गुपचुप तरिके से की। साल 1996 में यह दोनों शादी बंधन में बंध गए थे। साल 2018 में श्रीदेवी जी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से बहुत ही गुपचुप तरीके से खंडाला में शादी की थी। धर्मेंद्र की ये दूसरी शादी थी। इसके पहले उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की थी। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के चार बच्चे अजिता,विजेता,सनी और बॉबी हैं और हेमा धर्मेंद्र की दो बेटियां अहाना और ईशा हैं।
संजय दत्त और मान्यता दत्त
आप जान कर हैरान होंगे की संजय दत्त अभी तक तीन शादियां कर चुके हैं। संजय ने पहली शादी ऋचा शर्मा से की, दूसरी शादी पिल्लई से और तीसरी शादी उन्होंने मान्यता से की जिससे उनको दो बच्चे इकरा और शहरान हैं। यही कारण है की संजय ने मान्यता से शादी गुपचुप तरिके से की।
सैफ अली खान और अमृता सिंह
आप सभी लोग अच्छे से जानते हैं की इन दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर् हैं। अमृता सैफ से 12 साल बड़ी है यही कारण है की इन्होने गुपचुप तरिके से शादी की। हालंकि इनका तलाक हो चूका हैं और सैफ अब करीना कपूर से शादी कर चुके हैं और उनका एक बीटा तैमूर हैं। सैफ और अमृता के दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं।
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने
अदाकारा माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में अमेरिका में डॉक्टर नेने से गुपचुप तरिके से शादी करली थी। इनकी शादी शुदा लाइफ बहुत अच्छी हैं।
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा
अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने प्रोडूसर आदित्य चोपड़ा को लम्बे समय तक डेट किया फिर साल 2014 में इटली जाके गुपचुप तरिके से शादी करली।
रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा
इन दोनों ने भी एक दूसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद 2010 में चुपचाप शादी करली और साल 2020 में ये अलग भी हो गए।