कहते है न जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु तो निश्चित ही होना हैं। कब होगी ये किसी को पता नहीं होता हैं। लेकिन समय से पहले जिसकी मृत्यु हो जाती है उसकी मृत्यु पर बहुत दुःख होता हैं। ऐसे ही बॉलीवुड के कुछ नामी सितारे है जिनकी मृत्यु समय से पहले हो गई। ऐसे में कुछ ऐसे भी सितारे है जो अपनी आखिरी फिल्म भी नहीं देख पाए थे और उनकी मृत्यु हो गई।
आइये जानते है उन सितारों के नाम जो अपनी आखिरी फिल्म नहीं देख पाए थे।
ओम पूरी – आखिरी फिल्म ट्यूबलाइट
ओम पूरी सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता हैं। ओम पूरी ने अपनी फ़िल्मी लाइफ में बहुत कई सुपर हिट फिल्में बॉलीवुड को दी। लेकिन अफ़सोस ये अपनी आखिरी फिल्म नहीं देख पाए। जी हां, ओम पूरी का निधन 4 साल पहले 6 जनवरी 2017 में हुआ था। इनका शव इनके घर पर संदिग्ध हालत में मिला था। ओम पूरी का शव नग्न अवस्था में था और सर पर गहरी चोट थी। ओम पूरी निधन से पहले ट्यूबलाइट की शूटिंग में काम कर रहे थे। जो फिल्म उनकी मृत्यु के बाद जून 2017 में रिलीज़ हुई थी।
श्रीदेवी – आखिरी फिल्म जीरो
श्रीदेवी हिंदी फिल्म इंडस्ट्रीज में एक जानी मानी हस्ती थी। जिन्हे हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपर स्टार भी कहा जाता हैं। श्रीदेवी की फिल्में आज भी बहुत लगाव के साथ देखी है। श्रीदेवी के चाहने वाले भारत में ही नहीं बल्कि देश – विदेश में भी बहुत हैं। और यही कारण था की उनकी मौत की खबर सुन कर हर कोई शौक की लहार में आ गया था। उनके इतने चाहने वाले थे की बहार से भी लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए मुंबई पहुंच गए थे। श्रीदेवी का निधन दुबई के एक होटल में 24 फरवरी 2018 को हुआ था।
श्रीदेवी की आखिरी फिल्म जीरो थी। जिसमे वह शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ एक अहम रोल में थी। जो की उनकी मृत्यु के बाद दिसंबर 2018 में रिलीज़ हुई थी। जो की बुरी तरह फ्लॉप भी साबित हुई थी।
स्मिता पाटिल – आखिरी फिल्म बादशाह
एक समय था जब बॉलीवुड में स्मिता पाटिल का नाम बहुत सुर्ख़ियों में रहता था। स्मिता पाटिल की मौत अपने बेटे प्रतिक के जन्म के दौरान प्रसव परेशानी के कारण हुई थी। प्रतिक का जन्म 28 नवंबर को हुआ था और स्मिता पाटिल की मौत 13 दिसंबर को हो गई थी। लेकिन स्मिता पाटिल अपने कॅरियर की आखिरी फिल्म न देख सकी। उनकी आखिरी फिल्म 17 मार्च 1989 को रिलीज़ हुई थी। स्मिता की शादी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राज बब्बर से हुई थी।
सुशांत सिंह राजपूत – आखिरी फिल्म दिल बेचारा
सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने अपने जीवन में बहुत सारी परेशानियों का सामना किया और शायद सामना करते करते उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन इन सब में से सुशांत सिंह राजपूत ही ऐसे अभिनेता है जिनकी मौत की गुत्थी अभी भी नहीं सुलझी हैं। सुशांत की मौत ने सबको झंझोर के रख दिया था। हर कोई जानता है की 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था लेकिन ये कोई नहीं जानता की उन्होंने फांसी क्यों लगाई। सुशांत 34 साल के थे और इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था जिसके कारण उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था।
बता दे की सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी जो की उनकी मृत्यु के बाद रिलीज़ हुई थी। जिसको उनके फैंस ने बहुत पसंद किया था और सुशांत की याद में इस फिल्म को देखा था। हालांकि कोरोना जैसी महामारी के कारण उनकी आखिरी फिल्म सिनेमा घरों में नहीं दिखाई जा सकी क्योकि सिनेमा घर बंद थे जिसकी वजह से इसे OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया गया था।
यह भी पढ़े : इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन से हो गई थी ये एक्ट्रेस प्रेग्नेंट, जाने कौन थी वह एक्ट्रेस।