आपने कभी ध्यान दिया हो तो आपने देखा होगा की बॉलीवुड में कई सारे स्टार्स ऐसे है जो अपने नाम के साथ अपने सरनेम का इस्तमाल नहीं करते है। यहाँ तक की इनमे से कई कलाकारों ने तो अपने जीवन में सफलता पाने के लिए अपना नाम ही बदल लिया। इस लिस्ट में बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि साउथ के भी कुछ स्टार्स है। तो आईये देखते है कौन कौन से एक्टर्स है इस लिस्ट में।
अक्षय कुमार – क्या आप जानते है की बॉलीवुड में फेमस अक्षय कुमार के नाम से एक्टर का असली नाम राजीव भाटिया है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए अपना नाम बदला।
तब्बू – एक्ट्रेस तब्बू का असली नाम तब्बसुम हाशमी है, यह अभी तक सिंगल है। फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद इन्होने अपना नाम छोटा कर लिया।
गोविंदा – गोविंदा को बॉलीवुड में कॉमेडी के लिए मशहूर माना जाता है और गोविंदा ने भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए अपना नाम अरुण आहूजा से गोविंदा कर लिया।
रेखा – एक्ट्रेस रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है, लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम शार्ट कर लिया। इंडस्ट्री में इन्हे सब आज रेखा के नाम से ही जानते है।
असिन – असिन एक दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस है उनका कहना है की उनका सरनेम बोलने में कठिन है इसलिए वो अपने नाम का ही प्रयोग करती है।
तमन्ना – तमन्ना का पूरा नाम तमन्ना भाटिया है। इन्होने न्यूमेरोलॉजी की वजह से अपने नाम को छोटा कर लिया।
रणवीर सिंह – बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह का का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। उनका नाम अट्रैक्टिव लगे इसलिए उन्होंने उनका सरनेम हटा दिया।
जितेंद्र – बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता ने तो अपना सरनेम ही नहीं बल्कि अपना पूरा नाम बदल दिया उनका नाम रवि कपूर था। कहा जाता है उन्होंने ऐसा न्यूमेरोलॉजी यानि ज्योतिष पर विश्वास करते हुए किया।
काजोल – काजोल भी कभी अपना पूरा नाम का इस्तमाल नहीं करती। शादी के पहले वह काजोल मुखर्जी थी और शादी के बाद वह काजोल देवगन हो गयी। कहते है की काजोल ने अपने माता पिता के कारण उनका नाम काजोल कर लिया।
श्रीदेवी – श्रीदेवी आज हमारे बिच नहीं है, लेकिन वह भी अपने सरनेम का इस्तमाल नहीं करती थी। उनका नाम बड़ा और कठिन था इस वजह से उन्होंने अपना नाम बदला।
धर्मेंद्र – धर्मेंद्र का असली और पूरा नाम धरम सिंह देओल है। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम धर्मेंद्र कर लिया।