बॉलीवुड के जाने माने निर्माता बोनी कपूर को तो आप अच्छे से जानते हैं, लेकिन आपको ये पता है की उन्होंने दो शादियां की थी। उनकी पहली शादी मोना कपूर से हुई और दूसरी शादी श्रीदेवी कपूर से हुई थी। आपको ये तो पता है की श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया हैं, लेकिन आपको जानके हैरानी होगी की उनकी पहली पत्नी भी इस दुनिया को छोड़ चुकी हैं।
साल 2018 में श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर साल 2012 में ही इस दुनिया को छोड़ गयी थी। आज हम आपके लिए आज ये आर्टिकल इसलिए लाये है क्योकि आज उनकी पहली पत्नी मोना कपूर की जयंती हैं। आपको बता दे की जब मोना की शादी बोनी से हुई थी तब वह महज 19 साल की थी और बोनी कपूर उम्र में मोना से 10 साल बड़े थे।
बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी को तो पूरी दुनिया जानती हैं पर उनकी पहली पत्नी मोना को बहुत कम लोग जानते हैं। मोना एक बिज़नेस वुमन और प्रोडूसर थी। बोनी और मोना के 2 बच्चे अर्जुन और अंशुला हैं। फिल्मो की शूटिंग के दौरान बोनी और मोना करीब आगये और बोनी शादीशुदा होने के बाद भी श्रीदेवी को दिल दे बैठे और उन्होंने श्रीदेवी से शादी करली।
मोना का कहना है की उन्होंने अकेले ही उनके दोनों बच्चों की परवरिश की। मोना ने एक इंटरव्यू में कहा की बोनी और मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। हम हमारे रिश्ते को चाह कर भी दूसरा मौका नहीं दे पाए क्योकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट थी। आपको भी पता हैं की श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो लड़किया है जिनका नाम जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं।
जान्हवी कपूर ने साल 2018 में बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुवात की उनकी पहली फिल्म धड़क थी, जबकि अर्जुन कपूर ने साल 2012 में अपने करियर की शुरुवात की उनकी पहली फिल्म इश्कजादे थी।
यह भी पढ़े : ऐसा क्या हुआ था की श्रीदेवी को करना पड़ी थी गुपचुप शादी, इस जोड़ी का खुला था मंगलसूत्र से राज – हैरान करने वाली वजह।