गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए झरने के बगल जैसे ही झुका बॉयफ्रेंड, गजब हो गया

Premi Premika Ka Video

वीडियो एक बॉयफ्रेंड – गर्लफ्रेंड का है। जहां बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए कुछ अनोखे अंदाज में घुटनों पर बैठकर जैसे ही रिंग देने लगता है वह रिंग झरने में गिर जाती है।

जब भी कोई कपल एक दूसरे को प्रपोज करता है तो वह यही चाहता है कि यह पल वह हमेशा याद रखें। इसको यादगार बनाने के लिए वह यूनिक तरीकों का इस्तेमाल करता है। इसी कड़ी में एक मजेदार वीडियो देखने को मिल रहा है। जिसमें बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को झरने के पास प्रपोज करने वाला था लेकिन फिर जो हुआ वह लड़के ने कभी नहीं सोचा होगा।

प्रपोज करने के लिए चुनी यूनिक जगह

Couple Viral Video

वीडियो में ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए किसी खास और एकांत वातावरण वाली जगह ले गया । लेकिन यह चीज उसके लिए गलत साबित हुई क्योंकि लड़के के साथ जो हुआ उसका अंदाजा लड़के ने कभी नहीं लगाया होगा। लड़का, लड़की को प्रपोज नहीं कर पाया।

घुटनों पर बैठा प्रपोज करने तब हुआ कुछ ऐसा

लड़का ,लड़की को प्रपोज करने के लिए झरने की पास ले गया। फिर जैसे ही लड़का रिंग लेकर घुटनों के बल बैठता है रिंग झरने में गिर जाती है और खो जाती है। लड़का एकटक झरने की ओर देखता रह जाता है जबकि लड़की को समझ नहीं आता कि क्या हुआ है। इसके बाद वह लड़का रिंग के पीछे भागना चाहता है लेकिन उसे पता है कि वह ऐसा नहीं कर सकता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FailArmy (@failarmy)

वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। यह वीडियो तेजी से वायरल होता दिखाई दे रहा है वीडियो कब और कहां का है यह नहीं पता चल पाया है ।लेकिन वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं  भी देते नजर आ रहे है।

Back To Top
error: Please do hard work...