सोशल मीडिया पर दूल्हा – दुल्हन की शादी की काफी वीडियोस आती रहती है। अभी वायरल एक वीडियो में दूल्हा – दुल्हन डांस करते नज़र आ रहे है। डांस के बीच कुछ ऐसा होता है, जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते।
शादी हर इंसान के जीवन में खास होती है। इस समय जो पल जी लिए जाते है। वो सिर्फ लाइफ में एक बार ही आते है आज कल शादियों में देखा गया है। दूल्हा – दुल्हन भी अपनी शादी की डांस के जरिये खूब रंग जमाते नज़र आते है। ऐसा ही कुछ अभी एक कपल की वीडियो में देखा गया है।
कुछ लोग थीम वेडिंग प्लान करते है, तो कुछ कपल्स के डांस में कुछ नयापन लाते है। हर कोई अपनी शादी को स्पेशल बनाना चाहता है। ऐसा ही एक कपल डांस फ्लोर पर डांस करने आता है। शादी में आये सभी रिश्तेदार दोनों को देखकर तालिया बजाने लगाते है। फिर कपल का डांस शुरू होता है। एक दूसरे को थामे दूल्हा – दुल्हन डांस करते करते एक दूसरे की आँखों में ऐसे खो जाते है की फिर जो होता है वह देखने लायक होता है।
डांस के दौरान एक क्लासिक रोमांटिक स्टेप करते समय दुल्हन दूल्हे की बांहों में झुकती है, और दुल्हा एक दम वजन नहीं संभाल पाता और दोनों नीचे गिर जाते है। यह सब देखकर शादी में आये रिश्तेदारो की हंसी नहीं रूकती।
इस वीडियो को लोगो द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर अभी तक 5.2 लाख व्यूज आ चुके है। वीडियो को दुल्हन ने खुद शेयर किया और साथ में कैप्शन में लिखा – “हम प्यार में पड़ गए थे, लेकिन अंजाम जो हुआ उसका हमें अंदाजा नहीं था. मैं इसके लिए उन्हें (पती) को दोषी नहीं ठहरा सकती. लेकिन यह मेरे लिए काफी हंसी का पल है, लेकिन बेचारे डेविड (पति) अभी भी डरे हुए हैं.”
View this post on Instagram
इस वीडियो पर लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि उन्होंने यह वीडियो बार-बार देखा। एक यूजर ने लिखा ‘वह तुम्हारी ड्रेस के वजन से कमजोर हो गए थे’. एक अन्य यूजर ने लिखा- यह बेहद प्यारा वीडियो है, याद रखने लायक. आप दोनों बहुत ही सुंदर लग रहे हो, आपने अद्भुत डांस किया जिसका शानदार अंत हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा मैं इस वीडियो को बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं सकती.