आये दिन दुनियाभर से कई तरह के शादियों से जुड़े अलग अलग वीडियोस आते रहते है जो आते ही वायरल हो जाते है। कई बार यह मामले बहुत ही फनी होते है तो कई बार यह गंभीर भी होते है। आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे है जहाँ शादी के समय दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया।
आपको बता दे की दुल्हन की गलती सिर्फ इतनी सी थी की उसने शादी के बाद पार्टी में एक गाना बजा दिया जो दूल्हे को पसंद नहीं आया। यह घटना इराक के बगदाद की है, यहाँ एक शादी समारोह सम्पन्न हुआ जहाँ काफी रिश्तेदार मौजूद थे इसी बिच डीजे बज रहा था और वह दुल्हन पहुंच गयी और उसने गाना बजा दिया।
खबरों के अनुसार एक सीरियाई गाना दुल्हन ने बजवा दिया जो काफी उत्तेजक था। यह गाना सुनते ही वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। दूल्हे को भी यह सीरियाई गाना रास नहीं आया, हद तो जब हो गयी जब दुल्हन इस गाने पर डांस कर रही थी, इस बात पर दूल्हे की दुल्हन से बहस हो गयी और बहस इतनी बढ़ गयी की दोनों ने वही तलाक दे दिया। बताया गया कि यह एक सीरियाई गाना था जिए ‘मेसायतारा’ नाम से जाना जाता है।