हाल ही में देखे जा रहे वीडियो में एक दुल्हन स्टेज पर कमाल का डांस करती नजर आ रही है। इंटरनेट पर शादी के काफी वीडियो देखने को मिलते हैं। जहां दूल्हा-दुल्हन रोमांटिक डांस (Bride Groom Romantic Dance Viral Video) करते दिखाई देते हैं, तो सभी उनके बीच खट्टी – मीठी नोकझोंक दिखाई देती है।
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबको हैरान करता नजर आ रहा है। जिसमें एक दुल्हन धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है।उसका डांस इतना कमाल का है कि लोगों की नजरें उन पर से हट नहीं रही है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।
दुल्हन ने किया ताबड़तोड़ डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि बाराती दूल्हा दुल्हन की वरमाला होने के बाद स्टेज के आसपास खड़े हैं। लेकिन स्टेज पर दुल्हन अचानक धमाकेदार डांस करने लगती है। दुल्हन साउथ इंडियन गाने पर मस्ती से कुछ इस कदर डांस करती है कि उसे यह भी ख्याल नहीं रहता कि आसपास खड़े लोग उसके बारे में क्या सोचेंगे। वह फुल इंजॉय करते हुए डांस करती है। और डांस के बीच दूल्हे को भी इशारा करती नजर आती है। दूल्हा भी खड़े होकर मुस्कुरा रहा है और शर्म आ रहा है आसपास खड़े लोग भी दुल्हन को देखकर तालियां बजा रहे हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो को देखकर यूजर्स के खास रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अबतक इस वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा वाह क्या अंदाज है. तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा – मुझे भी अपनी शादी में ऐसा डांस करना है।