दोस्तों अभी तक आपने शादियों की कई घटनाएं और कहीं वीडियो को देखे होंगे, जिसमें हंसी मजाक और मस्ती मजाक होते हुए अक्सर देखा गया है I लेकिन आज हम आपको एक शादी की सच्ची घटना दिखाने जा रहे हैं I जिसको सुनकर आप ही हैरान हो जाएंगे आप ने अभी तक इस तरह की घटना को शायद पहले कभी नहीं देखा होगा यह घटना उज्जैन की है जहां से यह घटना सामने आई है I
इस घटना में आप देख सकते हैं कि फेरों के समय बिजली चली जाने के कारण दो बहने आपस में बदल गई और उनकी शादी एक दूसरे के पतियों से हो गई उसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला था I
आपको बता दे की, मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में अजीब घटना हुई। शादी की रस्म के समय फेरों की बारी आई तो बिजली चली गई। अंधेरे में दुल्हनें बदल गईं और गलत दूल्हे के साथ फेरे हो गए। अगले दिन पता चला तो विवाद हुआ। बाद में दोबारा सही दूल्हे के साथ दुल्हनों के फेरे करवाए।
उज्जैन जिले के दंगवाड़ा गांव जो की इंगोरिया थाना क्षेत्र के दंगवाड़ा गांव में भील समाज के भोला और गणेश के साथ यह अनहोनी हुई। दरअसल, दोनों की बरात उज्जैन जिले के नलवा के समीप ग्राम असलाना गई थी।
यहा पर वधु पक्ष की तीन बहनों की शादी थी उस समय फेरों के बाद दो दुल्हनें शुक्रवार को दंगवाड़ा आई थीं। गणेश की शादी निकिता नाम की दुल्हन के साथ होनी थी, लेकिन जब फेरे होने लगे तो बिजली गुल हो गई। इस कारण दुल्हन बदल गई और निकिता के फेरे गणेश के साथ न होकर रामेश्वर के साथ हो गए।
दूसरी तरफ दुल्हन ने गणेश के साथ फेरे ले लिए। उस समय सभी दुल्हनें घूंघट में थी और दोनों की ड्रेस भी एक जैसी थी, इसके कारण किसी को कुछ पता नहीं चला और हर कोई विवाह की रस्मों में मशगूल रहा मगर अगले दिन सुबह जब दुल्हनों की विदाई हुई और दूल्हें उनको लेकर घर पहुंचे तो हकीकत पता चली।
इसके बाद विवाद की स्थिति भी बनी, लेकिन दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ और समझौते के लिए रास्ता निकालने की सोची। उसके बाद दोबारा से फेरे करवाए गये और दोबारा से दोनों की शादी हुई I