यहां शादी से पहले दुल्हनों को दी जाती है ऐसी-ऐसी ट्रेनिंग, जानकर रह जाएंगे दंग

Brides trained for marriage in Bhopal Village

भारत में शादियां काफी धूमधाम से होती है शादी में काफी सारे मेहमान ,खाने के अलग –अलग वैरायटी और लोगों का डांस, रस्मों में दूल्हा दुल्हन और परिवार इन सभी चीजों में व्यस्त रहते हैं लेकिन शादी के दौरान दुल्हन को ऐसी ट्रेनिंग दी जाती है। जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।

दुल्हन की इस ट्रेनिंग के बारे में सुनकर लोग काफी हैरान होते दिखाई दे रहे हैं। भोपाल के एक संस्थान में शादी करने वाली लड़कियों को रोने की एक्टिंग सिखाई जाती है।

शादी से पहले दी जाती है ऐसी ट्रेनिंग

Brides trained for marriage

भारत में शादी के पहले और शादी के बाद काफी सारी रस्में रीति – रिवाज जैसे हल्दी, मेहंदी, जूता छुपाई, अंगूठी ढूंढना से लेकर विदाई की रस्में होती है। विदाई में दुल्हन अपने परिवार वालों से मिलकर अपने दूल्हे के साथ ससुराल के लिए जाती हैं।
यह पल काफी नाजुक होते हैं जिसमें लड़कियां और उनके परिवार वाले भावुक होते दिखाई देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में महिलाओं को शादी से पहले रोने की ट्रेनिंग दी जाती है सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन यह सच्चाई है।

शादी के दौरान विदाई एक अहम हिस्सा माना जाता है। आज के समय में लोग शादी की हर रस्मो को लेकर काफी संवेदनशील होते हैं। इसी फिलिंग के चलते लोग अपनी फोटोस में कई तरह के फिल्टर्स का इस्तेमाल करते हैं और इसी इनसिक्योरिटी के कारण दुल्हन विदाई में रोने की ट्रेनिंग लेने के लिए मजबूर हो जाती है। विदाई में रोना आजकल शादी का एक हिस्सा बन चुका है।

इसी के चलते भोपाल में राधा नाम की एक महिला ने रोने के लिए 7 दिन का एक कोर्स शुरू किया इसके लिए महिला ने एक संस्थान खोला जिसमें लड़कियों को रोने की एक्टिंग सिखाई जाती है इस महिला के मुताबिक इस कोर्स को करने के बाद दुल्हन रोते हुए काफी नेचुरल लगती है और इस वजह से शादी में वीडियो जो फोटोस में काफी वास्तविकता दिखाई देती है।

Back To Top
error: Please do hard work...