आज के समय में तकीनीकी के द्वारा हर चीज सम्भव है। यदि किसी महिला को बच्चे ना हो रहे है तो फर्टिलिटी के माध्यम से बच्चे को जन्म दिया जा सकता है। इसके साथ ही आज कई समलैंगिक जोड़े भी इस तकनीक का सहारा लेकर माँ बाप बन जाते है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर से आया है। यहां पर एक अजीब घटना देखने को मिली है, आइये जानते है, इसके बारे में।
यह घटना ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर की जिसमे एक शुक्राणु दाता के दिए हुए शुक्राणु के माध्यम से उन्हें बिना किसी जानकारी के 13 बच्चों का जन्म हुआ था। ब्रिटेन के 49 वर्षीय नील गस्केल ने हाल ही में पाया कि 14 बच्चे शुक्राणु दान के माध्यम से पैदा हुए थे। लेकिन शुक्राणु लेने वाली संस्था ने बताया था की हम सिर्फ 2 से 3 बच्चो के लिए यह शुक्राणु ले रहे है। जब यह मामला नील गस्केल के सामने आया तो उन्होंने इसके लिए फर्टिलिटी क्लिनिक के खिलाफ 4 साल की कानूनी लड़ाई लड़ी और अंत में उनकी जीती भी हुई है।
फर्टिलिटी क्लिनिक द्वारा नील को वादा किया गया था कि वे एक समलैंगिक जोड़े को अपना शुक्राणु नहीं देंगे। इसके पीछे उनका यह मानना था की, परिवार में पिता और माता दोनों का होना आवश्यक होता है, जिसके द्वारा बच्चो की परवरिश ठीक से हो सकती है। इस वजह से उन्होंने जोर देकर कहा कि एकल माताओं और समलैंगिक जोड़ों को अपना शुक्राणु नहीं देने के लिए कहा था।
इस घटना ने नील को इतना बर्बाद कर दिया कि उसकी शादी टूट गई। फर्टिलिटी सेंटर ने कहा है कि भविष्य में ऐसा होने से रोकने के लिए वह पर्याप्त देखभाल रखेंगे और आगे से इस तरह की घटना ना हो इसके लिए जरुरी कदम उठाएंगे।
नील के द्वारा दिए गए शुक्राणु से 3 समलैंगिक जोड़ों में नील के शुक्राणु के साथ 5 बच्चे थे, जबकि 3 एकल माताओं के 4 बच्चे थे और अन्य 4 बच्चों का जन्म एक सामान्य पति और पत्नी से हुआ था।