आपने एक फिल्म देखी होगी चूहा – बिल्ली की जिसका नाम है स्टुअर्ट लिटिल। इस फिल्म में चूहा बहुत ही प्यारा लगता है और बहुत बार इमोशनल भी हो जाते है। वहीं अगर कार्टून की बात करे तो टॉम एंड जेरी जिसमे टॉम बिल्ली को बोला गया है और जेरी एक छोटा सा प्यारा सा चूहा हैं। इस कार्टून को हर किसी ने देखा होगा और बहुत से आज भी देखते होंगे और इसका गेम भी खेला ही होगा। लेकिन अगर यही चूहा आपके घर में आ जाये तो ये फिर आपका दुश्मन बन जाता हैं। आपको हसी आ गई होगी लेकिन यह एक सच हैं।
आपको पढ़ कर हसी आएगी लेकिन चूहा एक ऐसा प्राणी है जो हर घर में पाया जाता है जिससे हर कोई परेशान होता है लेकिन फिर भी वह घर में राज़ करता है। बता दे की चूहा हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मददगार होता हैं और इसके साथ ही यह सामान को नुकसान भी पहुँचाता हैं। और देखा जाए तो शायद ही दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो चूहों की हरकतों से परेशान न होगा। हर कोई चूहे को अपने घर से भगाने के लिए कई तरह के पैतरे अपना चुके होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले है जो बहुत ही आसान है और हमेशा के लिए भगाने में मदद करेगा।
चूहे भगाने का आसान तरीका
हर कोई चाहता है की चूहे को घर से जिन्दा ही भगाया जाए क्योकि यह भगवान गणेश का वाहन भी है और एक जानवर है जिसे मारने का मन नहीं करता हैं। अब अगर ऐसे में चूहे को आप भी घर से बिना मारे भगाना चाहते है तो ये आसान से उपाय जरूर करे।
पिपरमिंट का उपयोग
घर से चूहे को भगाने का एक आसान तरीका है जो की बहुत सरल भी हैं। पिपरमिंट नाम सुना होगा इसकी गंध जितनी हम इंसानों को आकर्षित करती है उससे भी कई गुना अधिक नफरत चूहे करते हैं इसकी गंध से। और इसलिए ही अगर आप घर के हर कौने में पिपरमिंट रख देते है तो इसकी गंध से चूहे घर से बहार भागने लगेंगे।
लाल मिर्च का उपयोग
लाल मिर्च का नाम तो सुना ही होगा और इसका मुहावरा भी सुना होगा की “लग गई मिर्ची” ऐसा हम तब बोलते है जब किसी बात पर नाराज हो कर कोई व्यक्ति उठ कर चल देता हैं। ठीक उसी प्रकार से मिर्ची को देख कर चूहा भी घर में आने से पहले १० बार सोचेगा। क्योकि चूहों को मिर्ची बिलकुल पसंद नहीं हैं। तो इसलिए आप भी चूहों को घर में प्रवेश न मिले इसलिए घर के कौने में लाल मिर्ची जरूर रखे।
पुदीना का उपयोग
भारत में पुदीने को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता हैं और इसे चटनी में भी डाला जाता हैं। पुदीना हाजमे के लिए जाना जाता है और साथ ही इससे पेट में ठंडक भी मिलती है इसलिए इसे गर्मी में ज्यादा पिया जाता हैं। लेकिन मजे की बात यह है की जितना इंसान इसे पसंद करते है उतना ही चूहा इससे नफरत करता हैं। माना जाता है की पुदीना चूहों के लिए घर में फैले आतंक के बराबर होता हैं। इसलिए आप भी चूहों को घर से भगाने के लिए घर के कौने में पुदीने की पत्ती रख दे। जिससे की वह घर के आस पास भी न आए।