UP Election 2022 में वार पलटवार जारी है, जिसमे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कुछ बयानबाजी की है I इसमे पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव पर जमकर निशाना साधा गया है I उन्हें कहा कि संकट के समय ये लोग कहीं नहीं दिखते, सीएम योगी ने यह भी कहा कि यह सबके साथ की बात करते हैं, लेकिन विकास सिर्फ सैफई खानदान को ही मिलता हैं।
इस बयान में योगी आदित्यनाथजी ने बताया की ”संकट के समय में क्या ये चाचा-भतीजा कहीं दिखे? उन्होंने बताया जब भी लोगो को इनकी जरूरत होती है, या किसी तरह का संकट आता है तो यह सैफई खानदान के साथ ही आपको दिखाई देगे I उन्होंने बताया की इस रिश्ते में महाभारत के सभी रिश्ते दिखते हैं, उनका साथ कहीं नहीं दिखता है। उनका नारा है ‘सबका साथ पर सिर्फ सैफई खानदान का विकास।”
यह सभी कुछ उन्होंने इटावा, भरथना और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था I उन्होंने अपने बयाना में लोगो को बताया की, ”जो लोग इटावा को अपनी बपौती मान लिए थे, क्या वे कोराना काल में आए? कभी हाल चाल लिया? इनसे कोई उम्मीद है क्या?”
उन्होंने बताया की प्रदेश में ‘पांच साल पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन आज ऐसा बिलकुल नही है I उस समय प्रदेश में बमबाजी होती थी, गुंडा टैक्स वसूली होता था, अराजकता चरम पर थी, सबकुछ एक खानदान की बपौती थी। जिस जमीन और संपत्ति की ओर उन्होंने इशारा किया, शाम को उस गरीब को उजाड़कर अपनी संपत्ति बनाने की कोशिश करते थे।” आज यह सभी कुछ खत्म हो चूका है I
भाजपा धमाके के साथ आ रही वापस
योगी ने अपने बयान में बताया की इस बार भी “बीजेपी धमाके के साथ सत्ता में वापस आ रही है I उन्हें लोगो और परेश की जनता पर विश्वास है I उन्होंने बताया की लोगो को जो सुख और सुविधाए हमारे साथ मिली है, इसके पहले प्रदेश में ऐसा कभी नही हुआ है I अब हमे सिर्फ चुनाव की देर है, हम बताना चाहते है, की भाजपा धमाके के साथ वापस आ रही है।