सभी के घर में कॉकरोच की समस्या आम होती है। कॉकरोच आपको घर के सभी कोनो में देखने को मिल जाते है , किचन, स्टोर रूम, घर के कोनो में आदि सभी जगह आपको ये दिखाई देंगे। कॉकरोच से कई सारी बीमारियों के होने की आशंका भी बनी रहती हैं। ऐसे में लोग कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन हम आपको इन्हे दूर भगाने के कुछ घरेलू उपाय बतायेगे, जिनसे आप उन्हें आसानी से भगा सकते है।
कॉकरोच भगाने के घरेलू उपाय
- आप कॉकरोच भगाने के लिए घर में मौजूद केरोसिन ऑयल का उपयोग कर सकते है। केरोसिन ऑयल की स्मेल बहुत स्ट्रांग होती है, जिसके छिड़काव से वापस नहीं आते है। केरोसिन में आप थोड़ा पानी मिलाकर इसे छीटे।
- कॉकरोच को भगाने के लिए तेजपत्ते उपयोग किया जा सकता है, इसके पत्ते को आप मसलकर जिस जगह पर कॉकरोच रहते है वहाँ पर डाले। इसकी महक तीखी होती है, जिससे कॉकरोच नहीं आते है।
- लौंग का उपयोग हमारे सभी घरो में होता है, इसका इस्तेमाल आप कॉकरोच भगाने में कर सकते है। कॉकरोच को लौंग की स्मेल अच्छी नहीं लगती है। वे इससे दूर ही रहना पसंद करते हैं। जहा पर यह ज्यादा आते है यह इन्हे रख दीजिये।
- खीरे क उपयोग आप इन्हे भगाने में कर सकते है। खीरा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो जीवाणुओं के विकसित होने में बाधा उत्पन्न करता है। खीरे के टुकड़े को आप जहा पर यह ज्यादा आते है वहा रख दे।
- यदि कॉकरोच को मारना चाहते है, तो आप बोरिक एसिड, आटा और चीनी बराबर मात्रा में लें और उसे गूँदकर उसकी गोलियां बना लें। इन्हे उस जगह पर रख दे झा कॉकरोच है। जब यह उसे खायेगे तो वह इससे मर जायेगे।
- आप चाहें तो कॉकरोच वाली जगहों पर बोरिक पाउडर का छिड़काव भी कर सकते हैं। लेकिन इसे बच्चो और खाने पिने की चीजों से दूर रखे।
- घर में कई जगह पर दरारें हो जाती है, जिनमे यह ज्यादा पनपते है। आप किचन में सिंक, टेबल, फर्नीचर आदि की दरारों को वाइट सिमेंट या एमसील की सहायता से भर दें, जिससे यह वहा चुप नहीं पाएंगे।
इन सभी उपायों की मदद से आप काकरोच के साथ साथ अन्य जिव जन्तुओ से भी अपने घर की सुरक्षा कर सकते है।