देश में कोरोना महामारी का खतरा दिन पे दिन बढ़ता ही जा रहा हैं। जिसे देखते हुए कई शहरों में लॉकडाउन लगाया जा चूका है। भारत में 5 महीने के बाद फिर से एक बार शुक्रवार को 40 हजार से ज्यादा कोरोना केस मिले है जिसके बाद से ही हर किसी को लॉकडाउन का डर सताने लगा हैं। जिसके बाद से महाराष्ट्र और पंजाब के कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया हैं।
मध्यप्रदेश के तीन शहरों में भी लॉकडाउन
संक्रमण के मामले बढ़ते हुए देख कर एक बार फिर से मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने कोरोना को रोकने के लिए 21 मार्च रविवार को इंदौर, भोपाल और जबलपुर में लॉकडाउन की घोषणा की हैं इसके साथ ही इंदौर, भोपाल और जबलपुर में 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेज बंद रखने की भी घोषणा की हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच यातायात सेवा भी बंद कर दी हैं।