हमारे पुराने ग्रंथो में इंसानो के साथ पशु और पक्षियों के बारे में भी कई सारी बाते विस्तार से कही गयी है। हर पशु पक्षियों का एक विचित्र व्यवहार होता है जो इंसान और प्रकृति पर एक प्रभाव डालता है। ऐसे में कहा जाता है की ये पशु पक्षी बहुत से शुभ और अशुभ समाचार भी देते है। गाय को सनातन धर्म में गौ माता कहा जाता है ऐसे ही शाश्त्रो में कोए को लेकर भी बहुत सी बाते कही गयी है।

आप जानकर हैरान होंगे की एक कोए की मौत कभी वृद्धावस्था या कोई बीमारी से नहीं होती, बल्कि इनकी मृत्यु आकस्मिक रूप से होती है। साथ ही जिस दिन इनकी मौत होती है उस दिन उसका साथी भोजन ग्रहण नहीं करता। आपने ध्यान दिया हो तो कौआ कभी अकेले भोजन ग्रहण नहीं करता यह अपने साथ वाले पक्षी के साथ ही भोजन करता है। कहते है की पुराणों के अनुसार कोए को भविष्य की घटनाओं का एहसास हो जाता है और यह कई तरह से संकेत भी देते है।
आपने सुना और देखा भी होगा कि श्राद्ध में सबसे ज्यादा कोए का महत्व होता है, माना जाता है की कोए को कराया भोजन पितरो को प्राप्त होता है। पितृ पक्ष में हर घर की छत पर कोए नजर आते है, कहते है की पितरो की आत्माये कोए के रूप में आकर भोजन ग्रहण करती है। पितृ पक्ष में कोए को खिलाने और पीपल को पानी पीला कर पितरो को तृप्त किया जाता है। चलिए हम अब आपको बताते है की कौआ कैसे भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत देते है।
- कहते है की अगर कौआ अपने मुँह में अनाज, रेत, फल-फूल या गीली मिटटी लेकर आये तो आपके घर में धन की प्राप्ति हो सकती है।
- अगर आपको कौआ भूमि खोदते हुए दिखे तो समझ जाये की आपको भारी धन लाभ होगा।
- आपको सूर्योदय के समय कौआ घर के सामने दिखे तो आपको धन और प्रतिष्ठा वृद्धि होती है।
- वैशाख के महीने में कौआ हरे भरे पेड़ पर घोसला बनाये तो बारिश का संकेत होता है।
- सुबह सुबह अगर कौआ आपके पैर को स्पर्श करले तो आपकी उनत्ति का संकेत होता है।
- यात्रा के दौरान आपको कौआ किसी बर्तन में मुँह डूबा हुआ दिखे तो आपको धन लाभ के साथ आपकी यात्रा भी सफल हो जाएगी।
- आपने ये तो सुना होगा की सुबह सुबह कौआ आपके घर के बहार काव काव करे तो घर में मेहमान आते है।
- आपको कहि कौआ तोरण पर बैठा दिखे तो आपको आपका मनवांछित फल मिलता है।
- कहते है की दोपहर में पूर्व या उत्तर दिशा में पेड़ पर बैठा दिखे और उसकी आवाज सुनाई दे तो स्त्री सुख का संकेत होता है।
- यदि किसी स्त्री के सिर पर पानी का घड़ा है और उस पर कौआ आकर बैठे तो उस स्त्री के लिए शुभ संकेत है।
- कौआ अगर अपने मुँह में मास या रोटी का टुकड़ा ले जाते दिखे तो आपकी इच्छा पूरी होने का संकेत होता है।