हम सभी रोजाना नहाना पसंद करते है, और अपने बच्चो को भी रोज नहलाते है। सभी लोग रोजाना नहाने की सलाह देते है। लेकिन आज की इस रिपोर्ट में हम आपको नहाने के कुछ सीक्रेट बताने जा रहे है, जिससे आपकी इम्युनिटी पर असर पड़ता है।
नहाने से इंसान के आधे रोग वैसे ही कट जाते है। लेकिन विज्ञान इससे कुछ अलग ही कहानी बयां करता है, नहाने के लिए लिए हुए शोध में एक्सपर्ट कहते हैं कि रोजाना नहाना हमारी सेहत के लिए कई मायनों में नुकसानदायक भी सकता है। यह रिसर्च हारवर्ड हेल्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया है की, आमतौर पर हेल्दी स्किन त्वचा पर ऑयल की परत और गुड बैक्टीरिया को संतुलित रखने का काम करती है। और ऐसे में हम जब नहाते है तो स्किन को रगड़ने या साफ करने से वो निकल जाते हैं। इससे हमे नुकशान हो सकता है और यह गर्म पानी से और भी जल्दी निकलती है।
उनके अनुसार बताया गया की नहाने के बाद इंसान की खुरदरी या रूखी त्वचा भी बाहरी बैक्टीरिया और एलेर्जेंस को दावत देती है। इससे हुई कई तरह के स्किन इंफेक्शन या एलेर्जिक रिएक्शन होने का खतरा भी बना रहता है। इसलिए डॉक्टर भू लोगो को नहाने के बाद स्किन क्रीम का उपयोग करने के लिए कहते है।
नहाने से होती है इम्युनिटी कम
शरीर में एंटीबॉडी बनाने के प्रतिरक्षा तंत्र को निश्चित मात्रा में कॉमन बैक्टीरिया की आवश्यकता होती है। शरीर की गंदगी को साफ करने के लिए हमे रोजाना नाना होता है। इससे शरीर की गंदगी साफ हो जाती है। डॉक्टर्स और डर्माटोलॉजिस्ट बच्चों को रोजाना नहलाने की सलाह नहीं देते हैं। लेकिन एक रिपोर्ट में बताया गया की बार-बार नहाने से हमारे इम्यून सिस्टम की क्षमता कम हो सकती है। नहाने के लिए हम जिन एंटी बैक्टीरियल शैंपू और साबुन का हम इस्तेमाल करते हैं वो शरीर के अच्छे बैक्टीरिया को मार सकते हैं। इससे हमारी इम्युनिटी कम होने लगती है।
अमेरिका की प्रसिद्ध डर्माटोलॉजिल्ट डॉ. लॉरेन प्लॉच के मुताबिक, स्किन की समस्या उन्हें ज्यादा होती है, जिनकी ज्यादा ड्राय स्किन होती है। हमे ज्यादा देर तक नहीं नहाना चाहिए। 5 मिनट तक नहाना पर्याप्त होता है।