इस लड़की को देखते रह गए बड़े-बड़े स्टंटमैन; सिर के ऊपर कलश, हाथ छोड़ साइकिल पर.

Girl Cycling Viral Video

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो देखने को मिल रहा है। जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में एक लड़की अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए कुछ ऐसा करती दिखाई दी जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबाने लगे।

भारत में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है यहां लोग अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाकर सामने आते हैं और फिर लोगों के दिलों पर छा जाते हैं। ऐसा यह कमाल का वीडियो एक लड़की का देखने को मिल रहा है।

लड़की ने अनोखे अंदाज में चलाई साइकिल

Viral Video

वीडियो में एक लड़की को साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि लड़की ने सिर पर एक मटका रखा हुआ है और बिना हैंडल को पकड़े वह साइकिल को पैडल करके क्लासिकल डांस करती हुई दिखाई दे रही है। लड़की के साइकिल पर कमाल के बैलेंस और स्टंट को देखकर लोग स्तब्ध रह गए। इस वीडियो को देखकर लोग यह कह रहे हैं कि इस तरह के स्टंट काफी रिस्की साबित हो सकता है इसलिए ऐसा करने की कोशिश ना करें।

सोशल मीडिया के ट्विटर पर शेयर यह वीडियो लोगों का काफी मनोरंजन करता दिखाई दे रहा है। 21 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और वीडियो पर कई लोगों ने लाइक और रिट्वीट भी किए हैं। लोग लड़की के इस कॉन्फिडेंस की काफी तारीफ करते नजर आए।

Back To Top
error: Please do hard work...