आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत होने वाली है लेकिन उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को बड़ा झटका लगा है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने परफेक्ट टीम बनाने के लिए पूरी जान लगा दी थी, टीम में एक से बढ़कर एक खिलाडी शामिल किये थे। परन्तु आईपीएल (IPL) की शुरुआत से पहले टीम को किसी की नजर लग गयी । इस बार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के सबसे खतरनाक गेंदबाज का खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।
चौट लगने के कारण नही बन सकता आईपीएल का हिस्सा
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले 2 सीजन से ज्यादातर गेंदबाजी पर निर्भर रही, क्योकि दिल्ली की गेंदबाजी काफी मजबूत थी और गेंदबाजो के दम पर दिल्ली ने कई मुकाबले अपने नाम किये। दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) को दिल्ली काप्तिअल्स की सबसे मजबूत कड़ी माना गया है। एनरिक नॉर्खिया की तेज रफ़्तार की गेंदों ने कई धुरंदर बल्लेबजो को तंग किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनरिक नॉर्खिया इस बार आईपीएल से बहार हो सकते है। वे काफी लम्बे समय से दक्षिण अफ्रीका की टीम से बहार है। एनरिक नॉर्खिया अपनी चोट के कारण नवम्बर से गेंदबाजी नही कर पाए है। एनरिक नॉर्खिया उन 4 लोगो की सूचि में है जिन्हें दिल्ली की टीम ने रीटेन किया है।