बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र को आज कोन नही जानता है। धर्मेन्द्र पंजाब के एक गांव में रहने थे और फिल्मफेयर के एक कॉम्पटीशन को जीतकर सिर्फ उन्हें निर्देशक हिंगोरानी द्वारा साइन कर लिये गए, उसके बाद उन्होंने फिल्मो में अपना करियर बनाया है।
आज उनकी फिल्मो को हर कोई जानता है। धर्मेंद्र की छवि सिर्फ एक बात के लिए लोगों के मन में अलग बनी हुई है, कि उन्होंने अपने जीवन में दो शादियां की और दूसरी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया।
धर्मेन्द्र की बात करे तो आज भी दोनों पत्नियों को बराबर का दर्जा देते है। लेकिन आज करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी गांव की जिन्दगी जी रहे है। उनके गाँव के फोटो आज सोशल मीडिया पर काफी वाइरल हो रहे है।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी गांव में जी रहे हैं, जिंदगी
आपको बता दे की 19 साल की उम्र में धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से उनके घरवालों ने करवा दी थी, जिससे उन्हें चार बच्चे अजिता, विजेता, सनी और बॉबी देओल हुए। उसके बाद उन्होंने 1979 में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से शादी की ये उनकी पसंद थी।
हिंदू धर्म के कारण वह दूसरी शादी नहीं कर सकते थे, इसलिए उन्होंने प्रकाश कौर से तलाक लेना चाहा लेकिन तलाक नहीं मिला। उसके बाद धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाया और हेमा से शादी कर ली। इनसे इन्हें दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हुईं। धर्मेंद्र ने कभी अपने बीवियों और बच्चों में फर्क नहीं किया और दोनों को अलग-अलग घर में खुश रखा।
कुछ दिन पहले धर्मेंद्र की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आई। जिसमे वह बिल्कुल वैसे काम करते नजर आ रहे हैं जैसे कोई गांव का आम आदमी गाँव में काम करता है। तस्वीरों में आप देख सकते है, की वह गायों की सेवा करते नजर आ रहे है।
उनके साथ बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल भी हैं जिनके ऊपर लाखों दीवाने जान दे देते थे, लेकिन आज वे अपने पति धर्मेंद्र के साथ समय बिताना पसंद कर रही हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी इस समय करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और एक करोड़पति को गांव में बिल्कुल मजदूरों की तरह काम करते देखना सही नहीं है।
इसके पीछे धर्मेन्द्र का मानना है की, वह हमेशा से जमीन से जुड़े इंसान रहे हैं और अपने गांव में अपनी गायों का ख्याल खुद रखना पसंद करते हैं और बाकी के सभी काम उनको करना पसंद है। उन्हें आज भी गाँव की लाइफ स्टाइल बहुत पसंद है।