अंतरिक्ष में अभी तक का सबसे ज्यादा समय बिताने के बाद अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच धरती पर पूरी तरह सुरक्षित लौट आई। क्रिस्टीना अमेरिका में रहती है जिन्होंने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। इस पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया की कोच के साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की यात्री लूका परमितानों और रूस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर स्क्वोर्त्सोव भी वापस आ गए हैं।
कोच ने जानकारी देते हुए बताया की अंतराष्ट्रीय समयानुसार सुबह नौ बजकर बारह मिनट पर पृथ्वी पर लौटी है। 2019 में भी महिलाओं के दल के स्पेसवॉक का भी नेतृत्व किया था। बता दे की इससे पहले कोई भी ऐसी महिला नहीं है जिन्होंने अंतरिक्ष में इतने लम्बे समय तक मिशन पर रही हो।
16 बार देखती है सूर्योदय
क्रिस्टीना धरती से लगभग 408 किलोमीटर ऊपर अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 16 बार सूर्योदय देखती हैं। बता दे की वहां पर क्रिस्टीना हर 90 मिनट में एक सूर्योदय देखती हैं। अगर ऐसे ही देखा जाए तो क्रिस्टीना इस तरह से हर रोज 16 बार सूर्योदय देखती हैं। इतना ही नहीं क्रिस्टीना के साथ एक और उपलब्धि जुडी हुई है जो यह है की क्रिस्टीना एक और अपनी महिला साथी के साथ बिना किसी पुरुष साथी के अक्टूबर 2019 में अंतरिक्ष में स्पेसवॉक किया था।