आप सभी जानते है माँ बनना हर औरत के लिए सौभाग्य की बात होती हैं और ऐसा भी कहा जाता है की एक बच्चे के बिना माँ अधूरी हैं। हर औरत चाहती है की वह माँ बनने का अहसास ले। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने एक साथ 8 बच्चो को जन्म दिया। चौंक गए ना ये सुनके, जी हाँ ये बिलकुल रियल है। इतने सारे बच्चे पेट में होने से महिला का पेट गुब्बारे की तरह फूल गया था।
कैसे हुए 14 बच्चे
दरअसल इस महिला को बच्चे आईवीएफ तकनीक द्वारा हुए। यह बात 2009 की हैं, लेकिन इस महिला ने इन बच्चो के 12 वे जन्मदिन पर फोटो शेयर किया। सारे बच्चे स्वस्थ हुए थे। वैसे आईवीएफ तकनीक द्वारा डॉक्टर ने महिला के गर्भ में 12 भ्रूण डाल दिए थे, जिसमे से 8 बच्चे जीवित हुए थे।
यह महिला अमेरिका की रहने वाली है इनका नाम नाघा सुलेमान हैं और ये अब 45 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने बच्चो के 12 वे जन्मदिन पर फोटो शेयर करके ये बताने की कोशिश की, की एक साथ आठ बच्चो के कैसे गर्भ में पाला और कैसे उनकी परवरिश की। आपकी जानकारी के लिए बता दे की नाघा के टोटल 14 बच्चे हैं। आठ बच्चो के पहले नाघा 6 बच्चो की माँ बनी थी। नाघा एक तलाकशुदा महिला हैं।
तलाक के बाद जो पैसे उन्हें उनके पति से मिलते थे, उसके द्वारा उन्होंने आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल करवाकर बच्चे पैदा करवाए। आपको बताना जरूरी है की एक साथ 12 भ्रूण डालने पर उस डॉक्टर का लाइसेंस भी कैंसल करदिया गया था। क्योकि आईवीएफ तकनीक से कोई भी डॉक्टर किसी भी महिला के गर्भ में 3 से ज्यादा भ्रूण नहीं डाल सकता।
लाइसेंस कैंसल होने की सफाई में डॉक्टर ने कहा की खुद नाघा ने उन्हें ऐसा करने को कहा था और नाघा का कहना था की डॉक्टर ने उन्हें बेवकूफ बनाया। नाघा की डिलीवरी भी नार्मल नहीं थी, उनकी डिलीवरी में 46 डॉक्टर और नर्स लगाए थे। वैसे आज नाघा बहुत खुश हैं। वह अकेली ही एक साथ 14 बच्चो की परवरिश कर रही हैं।